Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»अपहृत युवक पुलिस को देखते ही चिल्लाने लगा- सर मुझे बचा लीजिए | 2 किडनैपर गिरफ्तार
    Crime

    अपहृत युवक पुलिस को देखते ही चिल्लाने लगा- सर मुझे बचा लीजिए | 2 किडनैपर गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 19, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रामगढ़ पुलिस ने किडनैप हुए एक युवक को सकुशल बरामद कर लिया। युवक को बिहार के पूर्णिया से बुलाकर उसका अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिदो कान्हू जिला मैदान के पीछे कुलदीप साव के घर से बरामद किया। मामले को लेकर पुलिस ने दो किडनैपर को भी गिरफ्तार किया। एसपी अजय कुमारे ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिदो कान्हू फुटबॉल मैदान के पीछे एक घर में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे छिपा कर रखा गया है। जिसके बाद टीम ने कुलदीप साव के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। घर के नीचे पार्किंग में एक काले रंग की स्कॉर्पियो के पास दो युवक खड़े दिखे। पुलिस को देखते ही उनमें से एक भागने लगा, जिसके बाद भाग रहे युवक को पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया और दूसरे युवक को स्कॉर्पियो के पास से पकड़ लिया। इस दौरान अपहृत युवक पुलिस को देखते ही चिल्लाने लगा कि सर मुझे बचा लीजिए, इन दोनों लोगों ने मुझे अगवा कर इस कमरे में बंद कर दिया है। इसके बाद पकड़ में आए दोनों युवकों से कमरे की चाबी मांगी गई और दरवाजा खोलकर अपहृत को कमरे से सकुशल बरामद किया गया।

    एग्जाम में पास कराने के नाम पर पैसा लिया था

    दोनों युवकों से अपहरण का कारण पूछने पर अपहरणकर्ता अमित कुमार ने बताया कि हम लोगों ने 2017 में अपनी बहन को परीक्षा पास कराने के लिए धनंजय कुमार जो हमारा मित्र है, को 02 लाख रुपए दिए थे। जब हमारी बहन परीक्षा पास नहीं कर पाई तो हम लोगों ने धनंजय कुमार से पैसा मांगना शुरू किया। लेकिन वह पैसा मुझे वापस नहीं कर रहा था, फिर हम लोगों ने धनंजय कुमार को बहला-फुसलाकर रामगढ़ बस स्टैंड से अपने सहयोगी रविश मुंडा के किराए के मकान में स्कॉर्पियो में बैठाकर ले आए। जिसके बाद अमित कुमार और रविश मुंडा ने पिस्तौल का भय दिखाकर उसे डरा-धमकाकर उसके दोनों हाथ-पैर को रस्सी से पोस्ट में बांध दिया और मुंह पर टेप लगा दिया। ताकि वह शोर-शराबा न कर सके। इसके बाद नशे का इंजेक्शन दिखाते हुए कहा कि तुम चुपचाप एग्रीमेंट पेपर पर साइन कर दो और 50 लाख रुपए भी दे दो, तभी हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे और तुम्हारी लाश को जंगल में फेंक देंगे।

    Kidnapped Ramgadh
    Previous Articleएक्शन में डीजीपी : अफीम की खेती को लेकर थानेदार व किसान सावधान | खूंटी के ग्राम प्रधान को जेल भेजा गया
    Next Article आजसू के फिर हुए प्रवीण प्रभाकर

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.