Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: जातिय जनगणना कराने पर विचार करेगी सरकार | आलमगीर आलम
    News

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: जातिय जनगणना कराने पर विचार करेगी सरकार | आलमगीर आलम

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 4, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    बीजेपी के विधायक राज्यपाल से मिले

    रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सत्र के छठा और अंतिम दिन है। 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार जातिय जनगणना कराने पर विचार करेगी। जातिय जनगणना कराने पर सरकार पर पक्ष में है। इस पर चर्चा कर जल्द फैसला लिया जाएगा। सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने इरफान अंसारी पर दिए गए बयान को वापस लिया लेकिन माफी नहीं मांगी। इससे पहले सुबह में सदन की कार्यवाही में भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने प्रश्नकाल से जुड़ा अपना प्रश्न यह कह कर पूछने से इंकार कर दिया कि जो मामले सदन की कार्यवाही के पहले दिन से भाजपा उठा रही है, उसपर सदन में गौर नहीं किया जा रहा है। इसलिए प्रश्नकाल का बहिष्कार किया जा रहा। 11.30 बजे स्पीकर ने विपक्ष के हो हल्ला के बीच सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यपाल से मिलने के बाद विपक्ष के विधायक राजभवन से सीधे विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सदन में प्रवेश करते ही हंगामा करने लगे। 11.20 में विपक्ष नियोजन नीति क्या हुआ के नारे लगाते हुए वेल में पहुंच गए। प्रतियोगी परीक्षा बिल का काला कानून वापस करने की मांग करते रहे।

    दीपिका पांडेय ने कहा- बीजेपी के लोग हेडक्वार्टर गए हैं

    शुक्रवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के तहत कहा स्पीकर महोदय आप देख रहे हैं कि एक तरफ का मैदान पूरा खाली है। क्योंकि बीजेपी के लोग अपने हेडक्वार्टर गए हुए हैं, यानि राज्यपाल से मिलने गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े विधेयक सदन में पास हुआ है, लेकिन उसका विरोध जताने के लिए भाजपा के विधायक राज्यपाल से मिलने गए हुए हैं। सूचना के तहत प्रदीप यादव ने भी इसपर सवाल खड़े किए। वहीं, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रश्वकाल के दौरान कहा कि अब तो नेता प्रतिपक्ष का बैरियर भी खत्म हो गया है। लेकिन अभी तक भाजपा के लोग अपना नेता नहीं चुन पा रहे हैं। 11.20 में विपक्ष के नेता सदन पहुंच गए व हंगामा शुरू कर दिए हैं।

    राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    बता दें कि झारखंड प्रतियोगी परीक्षा 2023 विधेयक को लेकर विपक्ष लगातार विरोध दर्ज करा रहा है। शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मिलकर इस विधेयक को पास ना करने की गुजारिश की गई। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह काला कानून है, इसे सदन के अंदर व बाहर विरोध किया जा रहा है। 2023 इस विधेयक को सरकार पारित न करें। इस काले कानून को पास होने नहीं दिया जाएगा। भाजपा का मानना है कि इस विधेयक में ऐसी कई खामियां है जो एक इंसान के अधिकारों का हनन करेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अवहेलना करते हुए बिना जांच के सीधी गिरफ्तारी और परीक्षा में कदाचार के बाद उठने वाले सवालों को लेकर परीक्षार्थियों पर एफआई आर दर्ज होना शामिल है। बाबूलाल मरांडी का कहना है कि विधेयक में कई ऐसे शर्ते हैं, जिस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए और कई शर्तों को विलोपित करने की आवश्यकता है। सरकार संख्या बल के अहंकार में युवाओं, बेरोजगारों की आवाज बंद करना चाहती है। वहीं, भाजपा के विधायकों का मानना है कि सरकार आगे आने वाली नियुक्तियां को बंदरबांट करना चाहती है।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm rajesh thakur
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
    Next Article मोदी सरनेम मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक | राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी

    Explore More

    March 13, 20263 Mins Read

    झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.