Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»लोहरदगा से पकड़ाया TERRORIST डार्कनेट के माध्यम से देश-विदेश के ISIS के संपर्क में था
    Crime

    लोहरदगा से पकड़ाया TERRORIST डार्कनेट के माध्यम से देश-विदेश के ISIS के संपर्क में था

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 20, 2023Updated:July 20, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। 2 दिन पहले लोहरदगा से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस का आतंकी फैजान अंसारी डार्क नेट के माध्यम से देश-विदेश के आईएसआईएस एजेंटों के संपर्क में था। एनआईए के द्वारा फैजान अंसारी के पास से कई डिजिटल एविडेंस जब्त किए गए। जिससे उसके आईएसआईएस से संपर्क होने के पुख्ता जानकारी मिली है।एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैजान अंसारी डार्क नेट के माध्यम से आईएसआईएस आतंकियों के संपर्क में था। लोहरदगा में वह पिछले दो महीनों से रह रहा था और अपने घर से ही इस्लामिक जिहाद को लेकर सक्रिय था। एनआईए की टीम उस पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखे हुए थी। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जब फैजान अंसारी के आईएसआईएस के स्लीपर सेल होने की पुख्ता जानकारी हासिल की उसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना पर रांची के एनआईए की टीम ने फैजान अंसारी को जब गिरफ्तार किया और उसके लैपटॉप की तलाशी ली तो उसमें से कई आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स बरामद किए गए।

    एनआईए कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी

    जांच के क्रम में यह जानकारी भी हासिल हुई है कि फैजान डार्क नेट के माध्यम से लगातार देश और विदेश के आईएसआईएस एजेंट से संपर्क साधे हुए था। उसके इशारे पर वह लगातार काम कर रहा था। रांची एनआईए की टीम फैजान अंसारी को एनआईए कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेगी। ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। एजेंसी अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि झारखंड में फैजान के द्वारा कहीं कोई और स्लीपर सेल का निर्माण तो नहीं किया गया था।

    एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार फैजान दो साल पहले लोहरदगा से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने गया था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान ही फैजान अंसारी आईएसआईएस के सम्पर्क में आया था। इसकी जानकारी खुद फैजान अंसारी ने बताई है। फैजान लोहरदगा के millat कॉलोनी का रहने वाला है उसके पिता फिरोज अंसारी बीएसएनएल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं।

    क्या है डार्कनेट

    वेब पर नो कंटेंट रेग्युलेशन पॉलिसी होती है, इसपर हुए किसी भी अपराध की ट्रेसिंग बेहद मुश्किल होती है। डार्कनेट पर आतंकवाद के अलावा पोर्नोग्राफी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध होते हैं। हथियारों तक की सप्लाई इसके जरिए की जाती है।

    dgp jharkhand lohardaga dc lohardaga sp nia
    Previous Articleरातू में कार और ऑटो में भीषण टक्कर, एक की मौत
    Next Article रातू इलाके के सिमलिया स्थिति हाजी चौक में बीते दिनों हुई फायरिंग कांड में 3 गिरफ्तार

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.