Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Technology»टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइड्रोजन इंजन से चलने वाले वाहन बनाने की तैयारी में जुटा
    Technology

    टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइड्रोजन इंजन से चलने वाले वाहन बनाने की तैयारी में जुटा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 14, 2023Updated:September 13, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड सीएम न्यूज

    सीएम हेमंत सोरेन ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड मंत्रालय में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील एवं टाटा कमिंस के वरीय अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में झारखंड (जमशेदपुर) में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के विस्तार (हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी इंजन आधारित वाहन निर्माण) पर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। टाटा मोटर्स के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्रीन टेक्नोलॉजी न्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी रखी गई। टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के विस्तार (हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी इंजन आधारित वाहन निर्माण) पर निवेश की असीम संभावनाएं हैं। टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइड्रोजन इंजन से चलने वाले वाहन बनाने की तैयारी कर रही है।

    ऑटोमोबाइल सेक्टर में शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करना लक्ष्य

    अधिकारियों ने कहा कि आने वाले 25 से 30 वर्ष तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करना टाटा मोटर्स का लक्ष्य है। टाटा मोटर्स जमशेदपुर में हाइड्रोजन सेगमेंट स्थापित करना चाहती है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से हरित हाइड्रोजन मिशन को प्राप्त किया जा सकेगा। टाटा मोटर्स इन दिनों वाहनों के नए तकनीक पर काम कर रही है। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ अब हाइड्रोजन इंजन से चलने वाली गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग की ओर ध्यान दे रही है। टाटा मोटर्स झारखंड के जमशेदपुर में हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी के विस्तार हेतु निवेश के लिए इच्छुक है। टाटा मोटर्स इस निमित्त राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

    ग्लोबल वार्मिंग पूरे वर्ल्ड के लिए चुनौती

    मुख्यमंत्री ने टाटा मोटर्स, टाटा स्टील एवं टाटा कमिंस के अधिकारियों से हाइड्रोजन इंजन आधारित वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लानिंग की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए चुनौती है। भविष्य में ग्रीन टेक्नोलॉजी की ओर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। टाटा मोटर्स नई तकनीक का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने निमित्त बेहतर मास्टर प्लान बनाकर कार्य करे। राज्य सरकार वाहन निर्माता कंपनी के सहयोग के लिए उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, ईडी टाटा मोटर्स गिरीश वाघ, वाइस प्रेसिडेंट टाटा स्टील चाणक्य चौधरी, एमडी टाटा कमिंस अश्वथ राम, वाइस प्रेसिडेंट टाटा मोटर्स विशाल बादशाह, वाइस प्रेसिडेंट टाटा मोटर्स सुशांत नायक, संजय मोहन श्रीवास्तव, कनिष्क कुमार, राम फल नेहरा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    featured
    Previous Articleकांग्रेस के रवींद्र सिंह बने झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष
    Next Article नेपाल व बिहार बॉर्डर के पास मॉडल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी रांची के तनवीर खान अरेस्ट

    Explore More

    August 29, 20264 Mins Read

    Ather Konarc Launch: ₹99,999 में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161 KM तक रेंज; 200 KM वर्जन भी आएगा

    August 21, 20265 Mins Read

    भारत में Starlink की फिर एंट्री की कोशिश, Elon Musk बोले- ग्रामीण इलाकों के लिए साबित हो सकता है गेमचेंजर

    August 9, 20263 Mins Read

    Motorola Moto Pad 70 5G भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी और Moto Pen के साथ मिलेगा ये दमदार टैबलेट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.