
गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट पर ‘Symi’ नाम का LPG टैंकर सुरक्षित पहुंच गया है। यह जहाज करीब 20,000 टन एलपीजी (रसोई गैस) लेकर आया है।
बताया जा रहा है कि यह टैंकर 13 मई को Strait of Hormuz जैसे बेहद अहम समुद्री रास्ते को पार कर भारत पहुंचा। यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा ट्रांजिट रूट्स में से एक माना जाता है।
इस जहाज पर कुल 21 विदेशी क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें यूक्रेन और फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं।
हाल के दिनों में मध्य-पूर्व में तनाव के कारण इस रूट पर जहाजों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में ‘Symi’ का सुरक्षित भारत पहुंचना देश की ऊर्जा सप्लाई के लिए अहम माना जा रहा है।
इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों में कई अन्य LPG जहाज भी इसी रास्ते से भारत की ओर आए हैं, जिससे घरेलू गैस आपूर्ति को मजबूती मिली है।
