Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Land scam: आज सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा
    News

    Land scam: आज सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 15, 2023Updated:September 15, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा land scam केस की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को सुनवाई होगी। जमीन घोटाला मामले को लेकर ईडी के समन के खिलाफ सीएम ने रिट पिटीशन दिया है, जिसमें ईडी के अधिकार को चुनौती दी गई है। 24 अगस्त को रिट पिटीशन संख्या 000378/2023 रजिस्टर्ड हुआ था, इसके बाद पिटीशन का वेरिफिकेशन 11 सितंबर को हुआ। भूमि घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किया था, जिसको सीएम ने अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने सबसे पहले 14 अगस्त को समन भेजा था, लेकिन वो व्यस्तता का हवाला देते हुए हाजिर नहीं हुए थे, दूसरे समन के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और ईडी को पत्र लिखकर समन को गैरकानूनी बताया था। न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस और न्यायाधीश बेला एम त्रिपाठी की अदालत में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है। याचिका में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय और ईडी को प्रतिवादी बनाया गया है, जिसमें ईडी के अधिकार को चुनौत दी गई है। वहीं, ईडी के वकील मुकेश कुमार मरोरी ने कैविएट फाइल कर दिया है।

    क्या है मामला

    रांची में चेशायर होम के पास की जमीन, बरियातू और सिरम टोली स्थित सेना जमीन घोटाला मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने मामलें में मनी लॉन्ड्रिंग का हवाला दिया है, व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत कई लोग फिलहाल इस मामले में जेल में हैं। 14 अगस्त को पूछताछ के लिए सीएम हेमंत सोरेन को पहली बार ईडी ने समन जारी किया था। सीएम ने इस पर आपत्ति जताई थी, उन्होंने पत्र भेजकर ईडी को कहा था कि बार-बार समन करना सही नहीं है।

    hemant soren
    Previous Articleएशिया कप: आखिरी गेंद में जीतकर श्रीलंका फाइनल में। करो या मरो वाले मुकाबले में हारा पाकिस्तान
    Next Article Land Scam: सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में अगली सुनवाई 18 सितंबर को

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.