Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास शव के साथ महिला-पुरुष का जोरदार प्रदर्शन । गाड़ियों की लगी लंबी कतार
    News

    मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास शव के साथ महिला-पुरुष का जोरदार प्रदर्शन । गाड़ियों की लगी लंबी कतार

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 12, 2023Updated:October 12, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    डेढ़ घंटे से मेकॉन चौक के पास जाम लगी हुई है

    रांची। मेकॉन कॉलोनी के एल टाइप झोपड़ी बस्ती के रामनाथ महतो के मौत के बाद लोग उग्र होकर लाश के साथ सड़क पर उतर गए। मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास शव के साथ महिला-पुरुष का जोरदार प्रदर्शन कर रहे। डोरण्डा व रांची जाने वाले रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गई है। वहीँ, मेकॉन का मुख्य गेट बंद हो जाने के कारण ऑफिस के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को परिसर के अंदर ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा। शाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है। गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस को ट्रैफिक ठीक कराने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ, प्रदर्शनकारी हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

    क्या है पूरा मामला

    3 दिन पहले मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड के द्वारा मारपीट करने के कारण मेकॉन झोपड़ी बस्ती के रहने वाले रामनाथ महतो की मौत बुधवार को इलाज के दौरान गुरुनानक हॉस्पिटल में हो गई थी। बुधवार को ही मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले के लोगों को मिली, उसके बाद जमकर हंगामा मेकॉन कंट्रोल रूम में किया गया। भारी संख्या में महिला- पुरुष कंट्रोल रूम रूम पहुंच गए थे। इसके बाद प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला को रात में शांत करा दिया था। लेकिन गुरुवार को परिजनों को शव मिलने के बाद फिर उग्र हो गए और शव को सड़क में रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप है कि मामूली से टुक टुक और कार के टक्कर के बाद मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड ने रामनाथ को कंट्रोल रूम में ले जाकर खूब मारा, जिसके चलते रामनाथ की मौत हो गई।

    3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    रामनाथ के परिवार के लोगों ने बताया कि 3 दिन पहले टुक टुक चला रहे रामनाथ का मामूली सा एक्सीडेंट कार से mecon स्टेडियम के पास हो गया था। इसी के बाद गार्ड से विवाद हुआ, इसी दौरान कई गार्ड मिल कर रामनाथ मारा। इसके बाद उसका टुकटुक भी ले गए। जब रामनाथ अपनी गाड़ी मांगने कंट्रोल रूम गया तो वहां भी इसे खूब मारा गया। इसके बाद परिवार के लोग रामनाथ को गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराए, जहां उसकी मौत मंगलवार को हो गई। परिवार के लोग भैरवी सुरक्षा कंपनी के मेजर पर य़ह आरोप लगा रहे हैं।

    जाम के बारे जानें: शाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके चलते शाम 6.30 बजे तक रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है। मौके पर प्रशासन लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं हैं। समाचार लिखे जाने तक लोग शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    Mecon
    Previous Articleमेकॉन के मुख्य गेट के पास शव के साथ प्रदर्शन । गाड़ियों की लगी लंबी कतार
    Next Article मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास से शव हटा । गाड़ियों का आवागमन चालू

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.