Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»सारंडा में आंधी-तूफान बना जानलेवा: कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद । रांची में श्रद्धांजलि
    All About Jharkhand

    सारंडा में आंधी-तूफान बना जानलेवा: कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद । रांची में श्रद्धांजलि

    News Box BharatBy News Box BharatApril 8, 20262 Mins Read
    Tribute ceremony for CoBRA jawan Rakesh Kumar at CRPF camp Ranchi
    सारंडा में कुदरत का कहर
    Buy Ad Space

    डेस्क। झारखंड के सारंडा जंगल में आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार शहीद हो गए। रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में पूरे सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश की सेवा में तैनात जवान हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं—चाहे खतरा दुश्मन से हो या प्रकृति से। जवान राकेश कुमार की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।

    ड्यूटी के बाद हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि कोबरा 210 बटालियन के जवान राकेश कुमार ड्यूटी खत्म कर अपने कैंप लौटे थे। इसी दौरान देर रात तेज आंधी और बारिश आई। अचानक एक भारी पेड़ का हिस्सा उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी।

    एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची, इलाज के दौरान मौत

    हादसे के बाद घायल जवान को तुरंत एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना ने सुरक्षा बलों के बीच शोक की लहर पैदा कर दी है।

    CRPF कैंप में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

    रांची के सीआरपीएफ 133 कैंप में शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, आईजी अभियान डॉ. माइकल राज, आईजी झारखंड जगुआर अनूप बिरथरे और डीआईजी इंद्रजीत महता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    अधिकारियों ने दिया कंधा

    श्रद्धांजलि के बाद जब पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले भेजा जा रहा था, तब आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों ने स्वयं आगे आकर जवान के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उसे वाहन में रखा। यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था।

    आज भी चुनौती बना है सारंडा

    झारखंड का सारंडा इलाका आज भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। जहां एक ओर नक्सलियों के आईईडी खतरा बने रहते हैं, वहीं प्राकृतिक आपदाएं भी जवानों के लिए जोखिम पैदा करती हैं। यह घटना उसी का एक उदाहरण है।

    cobra jawan martyr rakesh kumar martyr saranda forest incident saranda news
    Previous Articleईरान में आज बड़ा दिन: खामेनेई की हत्या के 40 दिन पूरे । देशभर में कार्यक्रम
    Next Article 40 दिनों की बंदी खत्म: अल-अक्सा मस्जिद में फिर गूंजी नमाज

    Explore More

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    September 2, 20265 Mins Read

    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्रों में मतदाता पंजीकरण पर मंथन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.