Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल का खिताब स्टार वॉरियर्स ने अपने नाम किया
    Sport

    प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल का खिताब स्टार वॉरियर्स ने अपने नाम किया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 18, 2024Updated:July 18, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    जेएसएसपीस अच्छा खेलकर चैंपियन बनने से चूका

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल का ख़िताब स्टार वॉरियर्स चरदी, कांके की टीम ने अपने नाम कर लिया। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्टार वॉरियर्स की टीम ने बेहद मजबूत टीम माने जाने वाली जेएसएसपीएस को टाईब्रेकर में 4-2 से हराकर पहली बार खेले जा रहे है टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया, जहां बाजी स्टार वॉरियर की टीम ने मार ली। हालांकि पूरे खेल के दौरान जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों के कंट्रोल में मैच रहा। लेकिन खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा सके। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी निर्मल कौर व विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुप्रीमकोर्ट अभिषेक चौधरी ने खिलाड़ियों को विनर व रनर ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर साईं के फुटबॉल कोच सुनील कुमार, जेएसएसपीएस के मुकुल टोप्पो, सीएए के महासचिव आसिफ नईम, रेफरी फरीद खान, आशीष बोस, संजय सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। लीग में खेले सभी टीमों के कोच को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

    कस्तूबरा की लड़कियों ने बैंड में बांधा समां

    मैच से पहले ओरमांझी कस्तूरबा स्कूल की बालिकाओं ने बैंड का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। लगभग 20 मिनट तक बैंड का प्रदर्शन किया। इसके बाद आदिवासी ग्रुप के लड़कों ने नागपुरी धुन पर शहनाई व ढोल नगाड़े से खिलाड़ियों में जोश भर दिया। नगाड़े पर मैच देखने आए दर्शशों ने खूब मनोरंजन किया।

    इन्हें यह अवार्ड मिला

    वूमेन ऑफ द मैच : दिव्यानी लिंडा (स्टार वॉरियर्स)

    प्लेयर ऑफ द सीरीज : दिव्यानी लिंडा (स्टार वारियर्स)

    राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : नाम्या (ब्लू पैंथर)

    बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट : अनीशा उरांव (जेएसपीएस)

    बेस्ट स्कोरर : अलिशा तिग्गा (जय जवान)

    Caa Caa Football League Ranchi 2024 Caa Women's Football League Late Amitabh Choudhry Women's Football League 2024
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आकर चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया : हिमंत विश्व शरमा
    Next Article NEET पेपर लीक मामला : रांची रिम्स से MBBS फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट अरेस्ट | CBI हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.