Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जीतकर भी हार गया संत जॉन्स | मेकॉन फिर बना चैंपियन
    News

    जीतकर भी हार गया संत जॉन्स | मेकॉन फिर बना चैंपियन

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 28, 2023Updated:August 28, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    मेकॉन की चैंपियन टीम अतिथियों के साथ।
    Buy Ad Space

    सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 2023-24 का शानदार समापन

    बेस्ट स्कोरर जय जवान के अंकित होरो व बेस्ट गोलकीपर मेकॉन के बिदेश बने

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएसन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मैच मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब व संत जॉन्स स्कूल के बीच बेहद रोमांचक रहा। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिल जीत लिया। निर्धारित समय तक मैच कभी मेकॉन तो कभी संत जॉन्स के खेमें में गया। लेकिन अंत तक गोल नहीं होने के कारण मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। यहां भी रोमांच कम नहीं रहा। स्कोर 2-2 के बराबरी पर रहा, फिर सडनडेथ में मेकॉन ने गोल किया। संत जॉन्स के खिलाड़ी नहीं कर सके।

    संत जॉन्स के खिलाड़ियों ने अपने खेल से लोगों का दिल जीता

    लेकिन अंत में बाजी मेकॉन की टीम ने 3-2 से अपने नाम कर चैंपियन बन गया। पहले हाफ के खेल से ही युवा संत जॉन्स के खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से मेकॉन के सीनियर खिलाड़ियों को परेशान किया। मेकॉन के खिलाड़ियों को गोल करने के मौके तो मिले लेकिन इसे वे गोल में तब्दिल नहीं कर सके। दूसरे हाफ में भी मुकाबला जोरदार रहा। लेकिन गोल नहीं आैर फिर मैच पेनल्टी में चला गया। जहां बाजी मेकॉन की टीम ने मार ली। टूर्नामेंट के बेस्ट स्कोरर जय जवान के अंकित होरो व बेस्ट गोलकीपर मेकॉन के बिदेश बने।

    सडनडेथ में हुआ मैच का फैसला

    मेकॉन ने पहला गोल किया। संत जॉन्स ने भी गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर मेकॉन व संत जॉन्स के खिलाड़ी गोल नहीं किए। तीसरे शॉट में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी स्कोर किए। चौथा व पांचवा शॉट दोनों ही टीमों का बर्बाद रहा। इसके बाद सडन डेथ में मेकॉन ने गोल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए झारखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजयनाथ शाहदेव, मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी, ग्लोबल बिल्डकॉन के डायरेक्टर फिरोज दिलावर खान, बासुदेव स्मृति चटर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव चटर्जी, सोशल वर्कर खालिद उमर, राशिद अली, पार्षद सविता लिंडा, विल्सन कुमार सहित कई गणमान्य शामिल हुए। मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, लुईस टोपनो, आरके सेनापति, आशीष बोस, फरीद खान, चारो उरांव, मादी आदि उपास्थित थे।

    Ranchi football
    Previous Articleआज नूंह में बृजमंडल यात्रा को लेकर अड़े हिंदू संगठन | धारा 144 लगाया गया | स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी प्रतिष्ठान बंद
    Next Article Happy Birth Day: ‘हॉकी के जादूगर’ Major Dhyan Chand

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.