Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग: संत जॉन्स व मोरहाबादी एक्सप्रेस की टीम जीती
    Sport

    सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग: संत जॉन्स व मोरहाबादी एक्सप्रेस की टीम जीती

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 26, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    उद्घाटन मैच में आत्मघाती गोल से हारा राजा स्पोर्ट्स

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से बुधवार को बरियातू के पहाड़ ग्राउंड में सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग की शुरुआत की गई। ग्रुप-सी का औपचारिक उद्घाटन मुकाबला राजा स्पोर्टस क्लब बरियातू व संत जॉन्स के बीच खेला गया। झमाझम बारिश के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पहली बार सीनियर डिवीजन में खेल रहे बरियातू के खिलाड़ियों ने मजबूत टीम संत जॉन्स के खिलाड़ियों को पहले हाफ के खेल में बांधे रखा। बरियातू को गोल करने के कई आसान मौके मिले लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके। पहले हाफ के खेल में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ के खेल में संत जॉन्स के खिलाड़ियों ने आक्रमक खेल खेला। ऐसा लग रहा था कि यह मैच गोल रहित पर समाप्त होगा। लेकिन मैच के आखिरी समय में बरियातू के राशिद अनवर के द्वारा आत्मघाती गोल हुआ। इसके थोड़े ही देर बाद रेफरी ने मैच खत्म होने का सिटी बजा दिया। उद्घाटन मुकाबला संत जॉन्स की टीम ने एक गोल से जीतकर पूरे अंक हासिल कर लिए। दूसरे मैच में मोरहाबादी एक्सप्रेस ने बांधगाड़ी एफसी को 1-0 से पराजित किया। एक मात्र गोल टीम के लिए मंशु कुजूर ने किया। इससे पहले मैच का उद्घाटन झारखंड कांग्रेस के महासचिव विनय सिन्हा दीपू, आजसू जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, आजसू सचिव मदन महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, राजेश अग्रवाल, मो फरीद खान, वसीम खान सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

    एजी की टीम हारी, जेएसए व ब्रांबे जीता

    वहीं, हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में व झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी (जेएसए) ने प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी को 1-0 से पराजित किया। खेल के 52वें मिनट में सोनाराम लघुरी ने गोलकर टीम को जी दिला दी। दूसरा मुकाबला एजी झारखंड व सुख शांति क्लब ब्रांबे का बेहद रोमांचक रहा। मजबूत टीम एजी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। अंतिम समय में ब्रांबे के अरविंद उरांव ने शानदार गोलकर टीम को जीत दिला दी।

    27 जुलाई का मैच

    बरियातू पहाड़ ग्राउंड: मेकॉन बनाम बिरसा क्लब कोकर (1.30 बजे), देव कमल बजरा बनाम स्वर्णरेखा एफसी (2.30 बजे)

    हटिया रेलवे ग्राउंड: नामकुम बनाम जय जवान (1.30 बजे), अरगोड़ा बनाम अमर भारती (2.30 बजे)

    aiff Caa gulam rabbani jfa kalyan chaubey
    Previous Articleअल्पसंख्यकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुस्लिम समाज के लोग झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिले
    Next Article झारखंड मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में बीजेपी शामिल नहीं हुई

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.