Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»विशेष सत्र कल : हेमंत सोरेन की सेना एक साथ झारखंड विधानसभा पहुंचेगी | आज एक साथ ही रहेंगे I.N.D.I.A के विधायक
    Latest

    विशेष सत्र कल : हेमंत सोरेन की सेना एक साथ झारखंड विधानसभा पहुंचेगी | आज एक साथ ही रहेंगे I.N.D.I.A के विधायक

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 7, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – सोमवार को हेमंत सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे

    – राजभवन में कल होगा 3.30 बजे होगा शपथ ग्रहण

    रांची। सोमवार यानी 8 जुलाई 2024 को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। महागठबंधन के नेता व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे। विधायकों की संख्या बल हेमंत के पास है। यानी हेमंत इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ सदन में बहुमत आसानी से हासिल कर लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर लिया जाएगा। राजभवन में दिन के 3.30 बजे मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, सोमवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एक साथ इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों के साथ बस में सवार होकर झारखंड विधानसभा पहुंचेंगे। सभी विधायक आज एक साथ ही रहेंगे। बहुमत हासिल करने व मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सत्ता व विपक्ष आज ही शाम बैठक करके अलग-अलग रणनीति बनाएंगे। ताकि किसी तरह की कोई परेशानी विशेष सत्र को दौरान न हो। हेमंत सरकार के पास बहुमत से ज्यादा संख्या बल है। ऐसे में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सदन में फ्रंट फुट पर बैटिंग करना चाहेंगे।

    रिपिट होंगे मंत्री, इरफान की खुलेगी किस्मत

    हेमंत सोरेन सरकार में पिछली बार के सभी मंत्री रिपिट होंगे। जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी के जो मंत्री थे, वहीं मंत्री फिर से रिपिट करने जा रहे हैं। कांग्रेस में आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद एक मंत्री पद कांग्रेस कोटा का खाली है। ऐसे में कांग्रेस के दो बार के विधायक इरफान अंसारी का मंत्री बनना लगभग फाइनल हो गया है। क्योंकि कांग्रेस से एक अल्पसंख्यक कोटे से एक मंत्री पद भरा जाना है। ऐसे में इरफान अंसारी से बड़ी दावेदारी किसी आैर की नहीं बन पा रही है। पिछले कैबिनेट में 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में जेएमएम के पास मुख्यमंत्री समेत 6, कांग्रेस के पास 4 और आरजेडी के पास 1 मंत्री पद था। अगर 13 को मंत्री बनाया गया तो जेएमएम के बैजनाथ राम की भी किस्तम खुल सकती है।

    76 निर्वाचित विधायकों की विधानसभा

    सदन में विपक्ष के हर सवालों का जवाब देने के लिए हेमंत सोरेन तैयार हैं। फिलहाल 76 निर्वाचित विधायकों की विधानसभा है। विश्वास मत जीतने के लिए 39 विधायकों का समर्थन हेमंत सरकार को चाहिए। इस तरह अगर नंबर्स को देखें तो सत्ताधारी दल के पास झामुमो का 27, कांग्रेस का 17, राजद और सीपीआई माले का 01-1 विधायकों का समर्थन यानी कुल मिलाकर 46 विधायक समर्थन में है। ऐसे में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, विपक्ष में बीजेपी के पास 23, आजसू के पास 3, एनसीपी 1, निर्दलीय के पास 2 विधायक हैं।

    कई विधायक बन गए सांसद

    81 निर्वाचित सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा के कई विधायकों नें सांसद बनने पर इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कुछ ने लोकसभा चुनाव से पहले दूसरे दल में शामिल होने पर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तिफा देने वाले विधायकों में सीता सोरेन, जोबा मांझी, नलिन सोरेन, मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो का नाम शामील है। इन लोगों ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीतकर विधायक बने जयप्रकाश भाई पटेल 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के सिंबल पर लड़े थे, लेकिन विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया। ऐसे में दल बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने का मामला विधानसभा न्यायाधिकरण में चल रहा है।

    bjp Congress Irfan Ansari Jharkhand Cm Hemant Soren jharkhand vidhansabha jmm
    Previous Articleअपडेट : 8 जुलाई को विधानसभा विशेष सत्र के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार | कांग्रेस कोटे से इरफान बनेंगे मंत्री
    Next Article स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल : स्टार वॉरियर कांके व जेएसएसपीएस जीते

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.