Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने विपक्ष के 18 विधायकों को निलंबित किया
    Latest

    झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने विपक्ष के 18 विधायकों को निलंबित किया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 1, 2024Updated:August 1, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महत ने विपक्ष के 17 विधायकों को निलंबित कर दिया है। स्पीकर ने सभी विधायकों को 2 अगस्त तक के लिए दिन के 2 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया है। सभी विधायकों का सदन में आचरण ठीक नहीं रहने के कारण निलंबित किया गया है। 18 निलंबित विधायक सभी भाजपा के हैं। वहीं आज झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र हो हल्ला हंगामा के बीच 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। स्पीकर ने पूरे मामले की जांच का निर्देश सदाचार समिति को दिया है.।समिति एक सप्ताह के भीतर अपना रिपोर्ट सौंपेगी।

    यह विधायक हुए निलंबित

    पुष्पा देवी, नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, आलोक चौरसिया, किशुन दास, कुशवाहा, शशिभूषण मेहता, समरी लाल, अनंत ओझा, राज सिन्हा, नारायण दास, केदार हाजरा, कोचे मुंडा, अमित मंडल और बिरंची नारायण।

    सीएम से मांग रहे थे जवाब

    बुधवार से ही विपक्ष के विधायक अपने कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से जवाब मांग रहे थे। बुधवार हो ही हो हल्ले हंगामा के बीच विपक्ष के सभी विधायक वेल में पहुंचकर धरना पर बैठ गए। इसके बाद सीएम विधायकों को मनाने पहुंचे और धरना खत्म करने की बात कही लेकिन विधायक उनकी बात नहीं माने और धरना पर बैठे रहे। रात करीब 10:00 बजे मार्शल ने सभी विधायकों को वेल से बाहर निकाल दिया। सभी विधायक रात भर धरना पर बैठे रहे। गुरुवार सुबह से ही विपक्षी विधायक फिर हंगामा करने लगे।

    विधायक सुदिव्य ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाया

    आज सभा की कार्रवाई शुरू होते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाया। सदन को हाईजैक करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सदन को बंधक बनाने की कोशिश की गयी। इन सभी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। झामुमो विधायक ने धरना में शामिल विधायकों का नाम भी पढ़ा। इसपर नाराजगी जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता चला गया। सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में आ गए। माहौल इस कदर बिगड़ गया कि मुख्य सचेतक बिरंची नारायण रिपोर्टिंग टेबल के पास आ गये। इस दौरान भाजपा विधायकों ने सीएम के जवाब पर आधारित मांग की प्रति को फाड़कर वेल में उछालना शुरू कर दिया। धरना में शामिल सिर्फ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और आजसू विधायक लंबोदर महतो को निलंबित नहीं किया।

    bjp jharkhand vidhansabha Rabindra Nath Mahato
    Previous Articleबड़ी खबर : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के मां का निधन
    Next Article राहुल गांधी ने ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के माता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.