Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»वीडियो में देखें – रांची में बेखौफ अपराधी कैसे लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से युवक को बेरहमी से मार रहे
    Crime

    वीडियो में देखें – रांची में बेखौफ अपराधी कैसे लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से युवक को बेरहमी से मार रहे

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 9, 2023Updated:July 9, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    ज्ञानदीप उर्फ किट्टू को पुलिस ने जेल भेजा

    आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही

    रांची। राजधानी में अपराधियों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। खुलेआम ये अपराधी झारखंड की राजधानी रांची शहर में खौफ का माहौल बना रहे। जिससे आमलोगों के बीच में दहशत का माहौल बना हुआ है। हर दिन रांची में कुछ न कुछ घटना घट ही जा रही है। अपराधी दिनदहाड़े गोली चला रहे तो कहीं बीच सड़क पर ही मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब एक मामला डोरंडा ओवरब्रिज के समीप निवारणपुर का सामने आया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा। यह मारपीट 2 दिन पहले की है। इसमें चुटिया थाना पुलिस ने एक आरोपी ज्ञानदीप उर्फ किट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, 4 आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मारपीट में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना रात में घटी, कुछ युवक बीच सड़क पर एक युवक की बुरी तरह से पिटाई लाठी-डंडे व ईट-पत्थर से कर रहे। युवक रोड में गिरा हुआ है, लेकिन अपराधी उसे लगातार मार रहे। जब वह युवक पूरी तरह से मूर्छित हो गया तो युवक वहां से हटे।

    बचाने वाले युवक के मुंह पर ईट से मारा

    फिर एक युवक ने जब मारपीट करने वाले के पास गया को उसके मुंह पर ईट मारकर बेहोश कर दिया जाता है। मारपीट करने वाले अपराधी में जरा भी रहम नहीं था, वो लगातार डंडे से मार रहे थे। जबतक की वह युवक बेहोश नहीं हो गया। बेहोशी के आलम में भी डंडे से अपराधी उसे मारते रहे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मारपीट करने वाले बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिए। जब एक कार सामने से आ रहा था, तब दूसरे युवकों ने पुलिस आ रही है, पुलिस आ रही है, कहकर चिल्लाने लगे। तब जाकर सभी लड़के घटना को अंजाम देकर वहां से निकले। इसके बाद सड़क पर गिरे दोनों युवकों को कार से उतरकर व जहां मारपीट हो रही थी उस घर से लोग निकलकर बाहर आए व पुलिस को सूचना दिए।

    आपसी रंजीश का मामल

    इस संबंध में चुटिया थाना प्रभारी ने कहा कि मारपीट करने वाले में मुख्य अभियुक्त ज्ञानदीप उर्फ किट्टू को जेल भेज दिया गया है। किट्टू ही बेरहमी से मारीपट की घटना को अंजाम दिया। भीड़ में बहुत सारे युवक थे। लेकिन ज्ञानदीप ही सबसे ज्यादा मारपीट किया। आपसी रंजीश में यह मामला सामने आया है। मारपीट में 5 लोग शामिल थे। 4 लोगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    chutia police station city sp kaushal kishore nivanpur ssp ranchi sudhanshu jain
    Previous Articleधौनी करेंगे अपनी फिल्म ‘LGM’ का ट्रेलर लॉन्च | देखें कब करेंगे | Let’s Get Married
    Next Article सावन की पहली सोमवारी में पहाड़ी मंदिर पहुंचने लगे भक्त | तस्वीरों में देखें खूंटी अंगराबारी-शिव मंदिर सज-धज के तैयार

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.