Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ईद मिलादुन्नबी पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद | डीसी व एसएसपी ने उर्स मैदान का जायजा लिया
    News

    ईद मिलादुन्नबी पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद | डीसी व एसएसपी ने उर्स मैदान का जायजा लिया

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 27, 2023Updated:September 28, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    असामाजित तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी

    रांची। ईद मिलादुन्नबी को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। असामाजित तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी। गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी के निकलने वाले जुलूस को लेकर बुधवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कई क्षेत्रों का दौरा किया। दिन के 3.30 बजे डीसी व एसएसपी ने डोरंडा के उर्स मैदान का जायजा लिया। इन्होंने रेसालदार बाबा दरगाह कमेटी के लोगों के साथ बातचीत कर जानकारी हासिल की। इसके बाद रेसालदार बाबा के दरगाह में जाकर चादरपोशी की। इससे पहले कमेटी के लोगों ने डीसी व एसएसपी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी, महासचिव जावेद, उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, संयुक्त सचिव सादिक, आसिफ नईम, अनीस गद्दी, सरफराज उर्फ पंडित, मुद्दसर हुसैन, जय सिंह यादव, डा असलम परवेज सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। बता दें कि रांची व डोरंडा से निकलने वाली जुलूस उर्स मैदान में आकर जमा होती है। डोरंडा उर्स ग्राउंस का जायजा लेने के बाद डीसी व एसएसपी का काफिला डोरंडा युनूस चौक निकला। गुरुवार की रात में होने वाले प्रोग्राम को लेकर दोनों आला अधिकारियों ने हर पहलू को देखा।

    फ्लैग मार्च निकाला गया

    रांची में ईद मिलादुन्नबी को लेकर डीसी व एसएसपी के नेतृत फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर सिटी एसपी रांची के साथ-साथ हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, कोतवाली थाना प्रभारी सहित कई डीएसपी मौजूद थे। वहीं, एसडीएम दीपक दुबे, सिटी एसपी राज कुमार मेहतां, डेली मार्केट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। इस मौके पर डेली मार्केट थाना प्रभारी, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित कई समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी व समाजसेवी उपस्थित थे। वहीं, शाम में पुलिस लाइन रांची में एंटी राइट कंट्रोल ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें आरएपी कंपनी ने राइट कंट्रोल ड्रिल का प्रदर्शन किया।

    2000 से ज्यादा फोर्स तैनात

    राजधानी में ईद मिलाद उन नबी का जुलुस विभिन्न रूटों से निकलेगा इसके लिए ट्रैफिक में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दो हजार जवान तैनात किए गए हैं।

    कंट्रोल रूम से निगरानी

    पूरे शहर पर नजर रखने के लिए 70 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी करने के लिए 50 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। बुधवार को रांची डीसी, एसएसपी, ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, रांची एसडीओ सहित कई अधिकारियों ने कंपोजिट कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी की निगरानी कर रहे जवानों को अलर्ट रहने का आदेश भी दिया। पुलिस की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि अगर शांति और सौहार्द बिगाड़ने का कोई भी प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का आदेश जारी किया गया है।

    जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारी पूरी

    एदारा ए शरीया झारखण्ड की सरपरस्ती व सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमेटी की ओर से जुलूस मोहम्मदी की तैयारी विभिन्न क्षेत्रों में पूरी कर ली गई है। जुलूस की सफलता के लिए एदारा ए शरीया झारखण्ड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, सुन्नी बरेलवी सेन्ट्रल कमिटी के अध्यक्ष मौलाना डा. ताजुद्दीन रिजवी, महासचिव अकीलुर्रहमान एवं प्रवक्ता मो. इसलाम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बताया गया कि जुलूसे मोहम्मदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मस्जिदों, मदरसों व खानकहों सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में झंडी, बैनर, लाईट बत्ती आदि से सजाया गया है। कई माजिदों को भी लाईट बत्ती से सजाया गया है, जिसमें मस्जिद औलिया ,थड़पखना मस्जिद, हिंदपीढ़ी इस्लामी मरक, अकबरिया मस्जिद, गोसुलवरा मस्जिद, मस्जिद नूरिया, गुदड़ी कुरैशी मस्जिद, कांटाटोली मस्जिद, असरा कांटाटोली. कुरैशी मोहल्ला गढ़ाटोली, मोरहाबादी, हरमू, कांके भीठा, पहाड़ी टोला, पुनदाग इलाही नगर, डोरंडा आदि के मस्जिद शामिल हैं। हर जगहे नात शरीफ एवं मिलाद की महफ़िल सजाई गई है।

    जगह-जगह शिविर लगाकर स्वागत किया जाएगा

    जुलूस के स्वागत के लिए विभिन्न मुहल्लों व इलाकों में तोरणद्वार बनाए गए हैं। जाफ़रिया मस्जिद कमेटी के अलावा विभिन्न तंज़ीम, एदारों द्वारा चर्च रोड, मेनरोड, हिंदपीढ़ी,आज़ाद बस्ती, मौलाना आज़ाद कालोनी कांटाटोली, डोरंडा में जुलूस के स्वागत के लिए शिविर लागए जाने को लेकर तैयारी की गई है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों से निकाले जाने वाले जुलूसे मोहम्मदी में विभिन्न धर्म के लोग भी जुलूस में शामिल होंगे। साथ ही साथ विभिन्न धर्मों के द्वारा भी जुलूस का विभिन्न जगहों पर स्वागत करेंगे।

    doranda
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र । सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला लेने का किया आग्रह
    Next Article हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा कमेटी के अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात | उर्स में आने का दिया निमंत्रण कार्ड

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.