Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सरफराज अहमद का इस्तीफा नाराजगी नहीं ! हेमंत सोरेन के बड़े गेम प्लान का हिस्सा
    News

    सरफराज अहमद का इस्तीफा नाराजगी नहीं ! हेमंत सोरेन के बड़े गेम प्लान का हिस्सा

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 1, 2024Updated:January 1, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    – सरकार को बेवजह परेशान किया जा रहा है, इसलिए इस्तीफा दिया : सरफराज

    – ED हेमंत सोरेन को अरेस्ट करती है तो कल्पना सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय

    रांची! झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी के नेता सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा सीट से विधायक थे. यह विधानसभा सीट अब 31 दिसंबर, 2023 से खाली हो चुका है. बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. हेमंत सरकार के विधायक सरफराज अहमद ने राज्य में चुनाव से कुछ समय पूर्व इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. लेकिन सरफराज अहमद का इस्तीफा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बड़ा प्लान का हिस्सा है. आपको बता दे कि Ed ने हेमंत सोरेन को सातवां समन भेजा था, जिसमें उन्हें दो दिनों के अंदर जवाब देने को कहा था. लेकिन हेमंत सोरेन ने ED को कोई जवाब दो दिन के अंदर नहीं दिया. ED ने शुक्रवार रात को 7वाँ समन भेजकर 2 दिन के अंदर जवाब देने को कहा था. सीएम ने जवाब नहीं देकर ED को एक तरह से खुली चुनौती दे डाली. साथ ही साथ आगे के प्लान को भी तैयार कर लिया है, इसी कड़ी में गण्डेय के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया. अगर ED हेमंत सोरेन को अरेस्ट करती है या फिर सीएम खुद पद को छोड़ देते है तो संभवत: झारखण्ड के मुख्यमंत्री के पद पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बना दिया जाएगा. फिर गांडेय से कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ा दिया जाएगा. गांडेय jmm के लिए बहुत ही सुरक्षित सीट मानी जाती है. इसलिए सरफराज अहमद ने यह इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. 5 jan 2025 को झारखंड के पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इस लिहाज से सरफराज अहमद के इस्तीफा के बाद एक साल से ज्यादा का समय गण्डेय विधानसभा में चुनाव कराने के लिए बच जाएगा. इसी सीट पर कल्पना सोरेन को खड़ा कराकर jmm बाजी मार लेगी. सरफराज अहमद से जब NEWS BOX BHARAT ने बात की तो उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा किसी की नाराजगी को लेकर नहीं है, मैं खुशी से इस्तीफा दिया हूं. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को बेवजह परेशान किया जा रहा है, इसी की मजबूती प्रदान करने के लिए मैंने अपना इस्तीफा दे दिया.

    bjp Congress hemant soren jmm Sarfraz Ahmed
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
    Next Article दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता पर चाकू से हमला

    Explore More

    March 13, 20263 Mins Read

    झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.