Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की पहली सौगात : पुल नहीं होने से जिस महिला का प्रसव घर में कराया गया था अब वहां जल्द बनेगा 3.15 करोड़ की लागत से पुल
    Latest

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की पहली सौगात : पुल नहीं होने से जिस महिला का प्रसव घर में कराया गया था अब वहां जल्द बनेगा 3.15 करोड़ की लागत से पुल

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 7, 2024Updated:December 7, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – मंत्री ने पदभार संभालते ही काम करना शुरू किया

    – तोरपा प्रखंड के जिलिंगबुरु गांव में बनेगा 58 मीटर का पुल

    रांची। कुछ दिनों पहले खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड के जिलिंगबुरु गांव में एक महिला का प्रसव घर में ही कराया गया था। पुल नहीं होने के कारण तोरपा प्रखंड के जिलिंगबुरु गांव की मेरी सुरीन का प्रसव घर में ही करा दिया गया था। लेकिन अब इस गांव में बहुत जल्द पुल का निर्माण होगा। पदभार संभालते ही ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने पुल बनाने को लेकर फाइल में हस्ताक्षर कर दी। शुक्रवार को ही रात 8 बजे झारखंड मंत्रालय में पदभार संभाला। इसके बाद सचिव को बुलाकर पुल बनाने को लेकर फाइल में हरी झंडी दे दी। News Box Bharat से बातचीत करते हुए दीपिका पांडे ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सीएम ने जिलिंगबुरु गांव में पुल नहीं होने पर चिंता जताई। साथ ही इसपर आगे की कार्रवाई करने को कहा। पदभार संभालते ही मैने सबसे पहले इसी पर काम किया। दीपिका ने कहा कि बहुत जल्द पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। 58 मीटर पुल की लागत 3.15 करोड़ है। उन्होंने कहा कि सीएम सर ने कहा कि गांव में जहां-जहां पुल व रोड की समस्या है वहां इसपर काम करने का आदेश दिए हैं। दीपिका ने कहा कि अब ग्रामीणों को किसी तरह की कोई परेशानी हमारे विभाग को लेकर नहीं होगी। विभाग सीधे जनता से जुड़े काम को प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। सारे अधिकारियों को जनता की समस्याओं का हल निकालना पड़ेगा।

    क्या था मामला

    जिलिंगबुरु गांव जाने के रास्ते में नाला पर बना पुल टूट गया था। जिसके कारण गांव तक वाहन नहीं पहुंच पाता था। गांव की मेरी सुरीन शनिवार यानी 1 दिसंबर 2024 को प्रसव पीड़ा हुई। इसकी जानकारी सहिया को दी गई थी। महिला को स्वास्थ्य उपकेंद्र तक लाना मुश्किल था। बाद में एएनएम रूपा रानी तिग्गा, सहिया प्यारी केरकेट्टा तथा आंगनबाड़ी देविका शिलवंती कोनगाड़ी गर्भवती महिला के घर पहुंची तथा उसका सुरक्षित प्रसव कराया।

    ग्रामीण वर्षो से कर रहे पुल बनाने की मांग

    रोन्हे से जिलिंगबुरु जाने के रास्ते में नाला पर पुल बनाने की मांग ग्रामीण एक वर्ष से भी ज्यादा समय से कर रहे हैं। यहां पर बना पुलिया बरसात में टूटकर बह गई। पुल नहीं होने के कारण चार पहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता। लेकिन अब ग्रामीणों को बहुत जल्द इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

    Previous ArticleWelcome : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवनियुक्त मंत्रीगणों ने शिष्टाचार भेंट की
    Next Article रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिली ! जांच करने दिल्ली पुलिस की टीम रांची पहुंची

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    February 25, 20262 Mins Read

    अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहिए: अपनी जड़ों की ओर लौटा एक राज्य

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.