Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»Royal Challengers Bengaluru : 18वें साल में 18 नंबर वाले बादशाह को मिली सल्तनत
    Sports

    Royal Challengers Bengaluru : 18वें साल में 18 नंबर वाले बादशाह को मिली सल्तनत

    News Box BharatBy News Box BharatJune 4, 2025Updated:June 4, 20255 Mins Read
    international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
    Buy Ad Space

    Royal Challengers Bengaluru
    IPL 2025 के फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीतने का सपना पूरा किया

    चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली ने कहा- यह जीत प्रशंसकों के लिए उतनी ही है जितनी टीम के लिए। 18 साल हो गए हैं। मैंने इस टीम को अपनी युवावस्था, अपना सर्वश्रेष्ठ और अपना अनुभव दिया है। मैंने हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की है, अपना सबकुछ दिया , और आज रात, मैं एक बच्चे की तरह सोने जा रहा हूं।

    Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीतने का सपना पूरा किया

    RCB vs PBKS : Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने IPL 2025 में अपना पहला खिताब जीत लिया। बेंगलुरु ने मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स ( PBKS) को 6 रनों से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को आठवां चैंपियन मिला। यानी 18 नंबर की जर्सी पहने विराट कोहली को 18वें साल में खिताब मिला। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 191 रनों का टारगेट चेज करते हुए पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। चैंपियन बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा जितेश ने 10 गेंद में 24 रनों का योगदान दिया। क्रुणाल पंड्या व भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, पंजाब की ओर से आर्शदीप सिंह व काइल जैमिसन ने 3-3 विकेट लिए। क्रुणाल पंड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    मैंने हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की

    जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि यह जीत प्रशंसकों के लिए उतनी ही है जितनी टीम के लिए। 18 साल हो गए हैं। मैंने इस टीम को अपनी युवावस्था, अपना सर्वश्रेष्ठ और अपना अनुभव दिया है। मैंने हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की है, अपना सबकुछ दिया है। आखिरकार इसे जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है। कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा, आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद मैं भावनाओं से भर गया था। मैंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और यह एक अद्भुत एहसास है। एबीडी ने फ्रैंचाइज के लिए जो किया है वह जबरदस्त है, मैंने उनसे कहा ‘यह जीत जितनी हमारी है उतनी ही आपकी भी है। मैं चाहता हूं कि आप हमारे साथ जश्न मनाएं’। चार साल से रिटायर होने के बावजूद वह फ्रैंचाइज में सबसे ज़्यादा बार POTM रहे हैं। इससे पता चलता है कि लीग, टीम और मुझ पर उनका क्या प्रभाव पड़ा है। वह पोडियम पर होना और कप उठाना हकदार है।

    मैंने पिछले 18 सालों में अपना सबकुछ दिया

    कोहली ने कहा- खैर, अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो यह वहीं है। जैसा कि मैंने कहा, मैंने पिछले 18 सालों में अपना सबकुछ दिया है। मैं इस टीम के प्रति वफादार रहा हूँ, चाहे कुछ भी हो। मेरे पास ऐसे पल भी आए जब मैंने कुछ और सोचा, लेकिन मैं इस टीम के साथ रहा। मैं उनके पीछे खड़ा था, वे मेरे पीछे खड़े थे। और मैंने हमेशा उनके साथ जीतने का सपना देखा। और यह किसी और के साथ जीतने से कहीं ज्यादा खास है, क्योंकि मेरा दिल बंगलुरु के साथ है, मेरी आत्मा बंगलुरु के साथ है। और जैसा कि मैंने कहा, यह वह टीम है जिसके लिए मैं आईपीएल खेलने के आखिरी दिन तक खेलूंगा। तो यह बिल्कुल सही है। क्योंकि आप जानते हैं, एक खिलाड़ी के तौर पर, जब आप किसी चीज के लिए मेहनत करते हैं, और यह एक बहुत ही उच्च तीव्रता वाला, उच्च गुणवत्ता वाला टूर्नामेंट है, जो आज विश्व क्रिकेट में बहुत मूल्यवान है। और मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो बड़े टूर्नामेंट, बड़े पल जीतना चाहता है, और यह एक ऐसा मौका था जो मुझे नहीं मिला। और आज रात, मैं एक बच्चे की तरह सोने जा रहा हूं।

    संक्षिप्त स्कोर बोर्ड

    बेंगलुरु 190-9 (20), विराट कोहली 43, रजत पाटिदार 26, लियाम 25, मयंक व जितेश 24-24 रन। आर्शदीप सिंह व काइल जैमिसन ने 3-3 विकेट। पंजाब 184-7 (20), शशांक सिंह नाबाद 61, जोश इंग्लिश 39, प्रभासिमरण 26 व प्रियांश आर्या रन। क्रुणाल पंड्या व भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट

    IPL CHAMPIONS

    चेन्नई सुपर किंग्स (5) : 2010, 2011, 2018, 2021, 2023

    मुंबई इंडियंस (5) : 2013, 2015, 2017, 2019, 2020

    कोलकाता नाइट राइडर्स (3) : 2012, 2014, 2024

    राजस्थान (1) : 2008

    डेक्कन चार्जस (1) : 2009

    सनराइजर्स हैदराबाद (1) : 2016

    गुजरात टाइटंस (1) : 2022

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (1) : 2025

    हेमंत सोरेन की पत्नी ने कह दी बड़ी बात

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने Royal Challengers Bengaluruके चैंपियन बनने के बाद सोशल मीडिया X पर विराट व अनुष्का का फोटो शेयर कर लिखा… मैदान में विराट कोहली जी की आंखें नम थी उधर अनुष्का शर्मा जी पवेलियन में विराट की ख़ुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थी। विराट रूमाल से अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहे थे इधर अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थी। इस दृश्य को हर वो स्त्री महसूस कर सकती है जिन्होंने अपने पति को संघर्ष करते, लड़ते और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते देखा होगा। पिछले एक सालों में मैंने इस दुःख और ऐसी ख़ुशी को बड़ी क़रीब से देखा है। लेकिन यहां 18 सालों के लंबे संघर्ष में विराट को आख़िर क्या कुछ नहीं सुनने को मिला लेकिन जिस समर्पण के साथ विराट और उनकी पूरी टीम लगी रही उसका परिणाम है ये जीत। Royal Challengers Bengaluru की पूरी टीम को बधाई। पंजाब की टीम को भी बधाई उन्होंने भी शानदार क्रिकेट खेला।

    Bengaluru Ipl 2025 Ipl Champion 2025 Bengaluru Rcb vs Punjab Royal Challengers Bengaluru virat kohli
    Previous Articleझारखंड-ओडिशा पुलिस के संयुक्त अभियान में कोइडा जंगल से 2.5 टन विस्फोटक बरामद
    Next Article Bhagwant Maan घिरे विवादों में : एक देश, एक पति बयान से मचा तूफान

    Explore More

    August 31, 20263 Mins Read

    Duleep Trophy: दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, ईस्ट जोन ने 50 रन का आंकड़ा पार किया

    August 29, 20263 Mins Read

    दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार आमने-सामने, कल से महामुकाबले

    August 28, 20263 Mins Read

    महिला एशिया कप 2026 आज से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल, टीम इंडिया के मैच और लाइव स्ट्रीमिंग

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.