Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रिकॉर्ड तोड़ नकदी बरामदगी : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर 351 करोड़ कैश बरामद | बरामद कैश की गिनती खत्म
    News

    रिकॉर्ड तोड़ नकदी बरामदगी : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर 351 करोड़ कैश बरामद | बरामद कैश की गिनती खत्म

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 10, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    बौध डिस्टिलरीज के प्रोमोटर को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया गया

    रांची। कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर 5 दिनों तक चले आयकर विभाग के छापेमारी में बरामद रकम 351 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार नोटों की गिनती खत्म हो चुकी है और आंकड़ा इसके आसपास ही रहने की उम्मीद है। क्योंकि अब सिर्फ छोटे नोट ही बचे हैं। यह देश में किसी भी जांच एजेंसी की ओर से की गई कार्रवाई में सबसे अधिक जब्ती बन गई है। आयकर विभाग ने यह छापेमारी ओडिशा, झारखंड और कोलकाता में की, जहां बरामद नोटों की गिनती खत्म हो गई। इस मामले में अब पूछताछ का दौर शुरू हो चुका है। अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है और बौध डिस्टिलरीज के प्रोमोटर को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया गया है और उनसे भी साथ ही पूछताछ की जाएगी। यह देश में किसी भी जांच एजेंसी की तरफ से की गई एकल कार्रवाई में अब तक की सबसे अधिक जब्ती बन गई। कर चोरी और ऑफ-द-बुक (जिसका लेखा-जोखा कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में नहीं हो) लेनदेन के आरोप में टैक्स अधिकारियों ने 6 दिसंबर को छापेमारी शुरू की थी।

    सबसे ज्यादा नोट ओडिशा के बालांगीर में मिले

    इस मामले में सबसे ज्यादा नोट ओडिशा के बालांगीर में कंपनी के दफ्तर से बरामद किए गये थे जो करीब 220 करोड़ रुपए थे। इसके अलावा बाकी जगहों से रकम बरामद की गई, जिसमें झारखंड और कोलकाता भी शामिल है। एजेंसी ने इस मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी और वहां से भी काफी नकदी और ज्वैलरी बरामद हुई है। शराब का ये कारोबार सांसद धीरज साहू के पिता राय साहब बलदेव साहू ने शुरू किया था और इसे परिवार के लोग ही संभालते हैं।

    2019 में मिले थे 257 करोड़ रुपए कैश मिले थे

    आयकर विभाग का मानना है कि यह बेहिसाबी नकदी है और कारोबारी ग्रुप, विक्रेताओं और बाकियों ने शराब की नकद बिक्री से इसे कमाया है।  इससे पहले इतनी भारी मात्रा में नकदी 2019 में बरामद की गई थी, जब जीएसटी इंटेलिजेंस ने कानपुर के एक व्यवसायी से जुड़े परिसरों पर छापा मारा था और 257 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे। वहीं, जुलाई 2018 में तमिलनाडु में एक रोड कंस्ट्रक्शन फर्म के खिलाफ तलाशी के दौरान आयकर विभाग की ओर से 163 करोड़ रुपए की नकदी का खुलासा किया गया था। 

    नोटों को गिनने वाली 25 मशीनों को इस्तेमाल में लगाया गया

    वहीं, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने रविवार को कहा था कि बरामद किए गए 176 बैग में से 140 की गिनती की जा चुकी है, बाकी बचे बैग की गिनती पांचवे दिन भी जारी है। तीन बैंकों के अधिकारी गिनती प्रक्रिया में शामिल रहे। हमारे 50 अधिकारी लगातार शामिल हैं। नोटों को गिनने वाली 25 मशीनों को इस्तेमाल में लगाया गया है। वहीं, 15 मशीनों को बैकअप के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि ओडिशा के बलांगीर में बौद्ध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के बाहर सीआईएसएफ कर्मियों को तैनात किया गया था। नोटों को गिनने में कुल 90 लोगों को लगाया गया था।

    Congress Incometax
    Previous Articleराज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नियुक्त किया
    Next Article रांची में एक बार फिर एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.