Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रामनवमी महोत्सव : सीएम हेमंत सोरेन ने बाइक रैली की नई परंपरा पर रोक लगाने का आदेश दिया
    Latest

    रामनवमी महोत्सव : सीएम हेमंत सोरेन ने बाइक रैली की नई परंपरा पर रोक लगाने का आदेश दिया

    News Box BharatBy News Box BharatApril 5, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    दहशतगर्तों पर कड़ी नजर रखी जाए

    रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामनवमी महोत्सव के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अफवाह फैलाने वाले या अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें और त्योहार को शांति, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

    संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी पर आयोजित होने वाली शोभायात्राओं और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले से चिन्हित ऐसे स्थान, जहां घटनाएं होने की आशंका अधिक है, वहां पुलिस तैनाती और निगरानी प्रभावी होनी चाहिए। साथ ही, लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को हाईकोर्ट के आदेशानुसार डीजे बजाने से संबंधित नियमों की जानकारी देना और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।

    बाइक रैली पर प्रतिबंध और सुरक्षा उपाय

    मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ सालों में शुरू हुई बाइक रैली की नई परंपरा पर रोक लगाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली आम नागरिकों और आयोजकों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा, शोभायात्रा के दौरान सीसीटीवी, ड्रोन और शारीरिक निरीक्षण के जरिए निगरानी रखने, शांति समितियों के साथ समन्वय बनाए रखने और आपत्तिजनक संगीत बजने से रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही, यात्रा समाप्ति के बाद लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

    परंपराओं का सम्मान और नए आयोजनों पर रोक

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी की पारंपरिक रीतियों के अनुसार आयोजनों में किसी तरह की बाधा न डाली जाए। हालांकि, परंपरा से हटकर किए जाने वाले नए प्रकार के जुलूस या शोभायात्राएं, जो कानून-व्यवस्था को भंग कर सकती हैं, उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न समुदायों के बीच तनाव या झड़प की स्थिति न उत्पन्न होने दें और अफवाहों का त्वरित खंडन कर सकारात्मक संदेश प्रसारित किए जाएं।

    बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी

    इस बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Law and Order Ramnavmi
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन विधेयक को चुनौती
    Next Article देश में नया वक्फ कानून लागू ! राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.