Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड में 12 और 13 जुलाई को बारिश की उम्मीद
    Latest

    झारखंड में 12 और 13 जुलाई को बारिश की उम्मीद

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 11, 2023Updated:July 11, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    jharkhand weather news

    Jharkhand Weather Updates मौसम विभाग के अनुसार पूरे भारत में भारी बारिश की आशंका जताई है। उत्तर-पूर्व में अगले तीन से चार दिनों में हल्की वर्षा होगी। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और बिहार में भारी बारिश होने की बात कही गई है। ओडिशा में अगले पांच दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। जबकि, झारखंड में 12 और 13 जुलाई को बारिश की उम्मीद है। झारखंड में जिलों में एक से 2 दिनों तक हल्की बारिश होगी। वहीं, कई जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। रांची में बारिश नहीं होने के कारण सुबह से रात तक उमस के चलते लोगों को बुरा हाल हाल है। हालांकि राजधानी में पारा 34.4 डिग्री होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आईएमडी ने आगे कहा कि अगले पांच दिनों तक कोंकण, गोवा और गुजरात के क्षेत्र में मध्यम वर्षा होगी। इसमें कहा गया है कि मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 13 और 14 जुलाई को अलग-अलग स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की वर्षा होगी, पश्चिम मध्य प्रदेश में 11 और 12 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक मध्यम वर्षा होगी। तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना है।

    पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी

    हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हरियाणा के आसपास के इलाकों में बारिश का दौर सोमवार को जारी रहा। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। जबकि, पूर्वोत्तर और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्‍मीद है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने एक बयान में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सुदूर उत्तरी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान में सोमवार को भारी बारिश की उम्मीद जताई थी। इसके बाद बारिश में कमी आने की बात कही। इसमें आगे कहा गया था कि हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अत्यधिक भारी बारिश होगी। जबकि दिल्ली में बारिश में कमी आएगी।

    jhakhand weather news weather news
    Previous Articleभाजपा विधायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा एचईसी में लगवाएंगे
    Next Article एक्शन में दिखे मंत्री मिथिलेश ठाकुर | निरीक्षण के दौरान ऑफिस से गायब दिखे कई पदाधिकारी और कर्मचारी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.