Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन: गोमिया विधायक लंबोदर महतो अरेस्ट । सरायकेला-खरसावां में पुलिस पर पथराव
    News

    कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन: गोमिया विधायक लंबोदर महतो अरेस्ट । सरायकेला-खरसावां में पुलिस पर पथराव

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 20, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन 20 सितंबर की सुबह से ही शुरू है। अपनी मांग को लेकर कुड़मी संगठनों ने आज से रेल टेका, डहर छेंका ( रेल रोको-रास्ता रोको आंदोलन शुरू किया। कुड़मियों के इस आंदोलन का असर झारखंड में व्यापक रूप से दिख रहा है। कुड़मी-कुर्मी को एसटी का दर्जा देने के लिए आंदोलनरत गोमिया विधायक लंबोदर महतो को सिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें मुरी जंक्शन से हिरासत में लिया, उन्हें सिल्ली थाना में रखा गया है।

    पुलिस व आंदोलनकारी आमने-सामने हुए

    झारखंड पुलिस आंदोलन को लेकर काफी अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसी बीच सरायकेला-खरसावां जिला में कुड़मी आंदोलनकारी नीमडीह स्टेशन के अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। तभी अचानक आंदोलनकारी उग्र हो गए और वे पुलिस का घेरा तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंदोलनकारी पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस की लाठी चार्ज करने के बाद आंदोलनकारियों ने भी पुलिस पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। इससे माहौल गर्म हो गया है, लाठी चार्ज और पथराव में पुलिस और आंदोलनकारी दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। बाद में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी भेजा गया

    सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी इक्ट्ठा हुए

    आंदोलनकारी नीमडीह रेलवे फाटक से पूर्व रघुनाथपुर-पटमदा सड़क मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद कुड़मी जाति के आंदोलनकारी इक्ट्ठा हुए थे। इसमें महिला और पुरुष सभी शामिल थे। बुधवार दोपहर पुलिस के मना करने के बाद भी आंदोलनकारी जबरन रेलवे ट्रैक जाम करने आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने पहले चेतावनी दी और फिर उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज में कई आंदोलनकारी घायल भी हुए। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया।

    lambodar mahto
    Previous Articleअभिनेत्री अमीषा पटेल के चेक बाउंस मामले में आज रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी
    Next Article कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन समाप्त: 25 को मुख्य सचिव से होगी वार्ता

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.