Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने की बनी रणनीति | राहुल, प्रियंका व खड़गे की झारखंड में होंगी जनसभाएं
    News

    2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने की बनी रणनीति | राहुल, प्रियंका व खड़गे की झारखंड में होंगी जनसभाएं

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 17, 20234 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    खड़गे ने चुनावों पर चर्चा के लिए पार्टी के झारखंड नेतृत्व के साथ की बैठक

    रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के झारखंड नेतृत्व के साथ बैठक की। बैठक के दौरान खनिज संपदा से भरपूर राज्य की सभी 14 सीटों पर बीजेपी को हराने की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता खड़गे ने की और इसमें सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, राज्य इकाई प्रमुख राजेश ठाकुर, राज्य प्रभारी अविनाश पांडे और अन्य शामिल हुए। पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पांडे ने कहा, झारखंड के सभी वरिष्ठ नेताओं की खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। इसमें झारखंड की राजनीतिक मामलों की समिति समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में भाजपा को हराने की रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा, जिस तरह से लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है और संविधान का उपहास किया जा रहा है, वह देश और देश के लोगों के अधिकारों के लिए खतरा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी वरिष्ठ नेता इसका करारा जवाब देंगे।

    अनकही आपातकालीन की स्थिति पैदा हो गई

    पांडे ने कहा कि लोकतंत्र का माखौल उड़ाया जा रहा है और पूरे देश में अनकही आपातकालीन की स्थिति पैदा हो गई है। यह चिंता का विषय है। जिस तरह से संविधान का मजाक उड़ाते हुए जितने भी विपक्ष दल हैं, जो चुनाव प्रणाली से चुनकर आए उन जनप्रतिनिधियों को आतंकित किया जा रहा है। यह संविधान और लोकतंत्र के साथ आम जनता के अधिकार के ऊपर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाया गया है। इसका जवाब आने वाले चुनाव 2024 में दिया जाएगा।

    लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा

    उन्होंने कहा कि झारखंड के जिम्मेदार नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश के तहत और राहुल गांधी के मार्गदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ण रूप से संगठन को मजबूत करते हुए 2024 के चुनौती के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में लोकसभा के 14 चुनाव क्षेत्र में एक-एक वरिष्ठ नेता और कोऑर्डिनेशन और कैंपेनिंग कमेटी के जिम्मेवारी लगाई जाएगी। जहां प्रदेश स्तर और लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

    सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास

    उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जो योजनाएं गठबंधन सरकार की है और जो उपलब्धियां है। उन उपलब्धियां को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास मजबूत संगठन के माध्यम से करेंगे। सरकार से कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से कार्यकर्ताओं की जो अपेक्षा है, उसे ज्यादा से ज्यादा पूरा करते हुए जनसंपर्क का कार्यक्रम जन सुनवाई के रूप में प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जहां सामान्य कार्यकर्ता भी सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने के लिए सरकार की मदद से किस तरह से सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है, वह किया जाएगा।

    14 सीटों पर विजय हासिल करने के लिए रणनीति बनेगी

    उन्होंने कहा कि इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं।आने वाले दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष की जन सभाओं का आयोजन पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर आयोजित किया जाएगा। सरकार के साथ समन्वय के लिए जो कोआर्डिनेशन कमेटी बनी है। उसके माध्यम से, इंडिया के माध्यम से सभी दलों को एकत्रित करके 2024 में मजबूती से मुकाबला करेंगे। ताकि 14 सीटों पर जीत सके। साथ ही वहां की जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से निजात दिलाने के लिए झारखंड से मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के दल में जितने भी दल है। वह 14 सीटों पर विजय हासिल करने के लिए रणनीति बनाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहां से भारतीय जनता पार्टी को पराजित करना, यह हमारा परम लक्ष्य है।

    ये हुए बैठक में शामिल

    बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता व मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख , कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, सांसद गीता कोड़ा ,जलेश्वर महतो , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, डॉ अजय कुमार, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू , पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक  प्रदीप यादव, दीपिका पांडे, सुखदेव भगत, प्रदीप बालमुचू, चंद्रशेखर दुबे, संजय लाल पासवान, फुरकान अंसारी ,बृजेंद्र प्रसाद सिंह, कालीचरण मुंडा, केएन त्रिपाठी, भीम कुमार आदि उपस्थित हुए




    alamgir alam badal patrlekh banna gupta Congress dipika pandey hemant soren jmm kc venugopal rao Kharge Rahul gandhi rajesh thakur rameshwar oraon rjd subodhkant sahai
    Previous ArticleSaif Ali Khan के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं करीना कपूर
    Next Article सुभाष मुंडा के शूटरों को पनाह देने वाला अपराधी कन्हैया सिंह पुलिस की गिरफ्त में

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.