Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»15 नवंबर को झारखंड आएंगे राहुल गांधी | महगामा व बेरमो में करेंगे चुनावी संभा को संबोधित
    Latest

    15 नवंबर को झारखंड आएंगे राहुल गांधी | महगामा व बेरमो में करेंगे चुनावी संभा को संबोधित

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 14, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के चुनावी रण में सभी पार्टियां ताकत लगा दी है। पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होने है। अब ऐसे में सभी पार्टियों के बड़े नेता वोटर्स को अपनी ओर करने में लग गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे पर 15 नवंबर को झारखंड आएंगे। बता दें कि राहुल गांधी एक सप्ताह पहले लोहरदगा में चुनावी संभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस क्रम में कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में महगामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा तथा बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में बेरमो विधानसभा के बेरमो प्रखंड के भंडारडीह मैदान में दिन के 3:15 से दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम हेतु प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं सीरीबेला प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में गुलाम अहमद मीर ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करेगा। विकास के जिस रास्ते को महागठबंधन सरकार ने तैयार किया है उसे बरकरार रखना कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेवारी है। झारखंड को बांटने की साजिश विपक्षी दलों द्वारा की जा रही है, इससे लोगों को सावधान रखना है। राहुल गांधी द्वारा विगत दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं वह झारखंड के संदर्भ में अभी भी प्रासंगिक है।

    Election 2024 Jharkhand Jharkhand Assembly Elections 2024 Rahul gandhi
    Previous Article20 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव : सीएम हेमंत सोरेन के अलावा 11 मंत्रियों की किस्मत दांव पर | देखें कौन-कौन दिग्गज है चुनावी मैदान में
    Next Article आज झारखंड का 24वां स्थापना दिवस

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.