Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन रांची पहुंचे, 18 कारीगरों को करेंगे सम्मानित
    News

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन रांची पहुंचे, 18 कारीगरों को करेंगे सम्मानित

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 17, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर को पूरे देश के 70 स्थानों पर लांच किया जाएगा, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला भी शामिल है। इस अवसर पर रविवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में जिलास्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री (मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) एल मुरुगन पूर्वी सिंहभूम जिले के 18 कारीगरों को सम्मानित करेंगे। इसको लेकर एल मुरुगन सुबह 7 बजे रांची पहुंच गए। MIB Hindi के रांची स्थित कार्यालयों के अधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पर राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता व जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन व एक्सपो सेंटर से इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिदगोड़ा के टाउन हॉल में किया जाएगा, जिसे जिले भर से आए कारीगर भी देखेंगे। प्रधानमंत्री विभिन्न स्थानों के कारीगरों से ऑनलाइन संवाद भी करेंगे। सिदगोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिसमें जिले भर के कारीगरों द्वारा तैयार उनकी कारीगरी की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।

    15 हजार रुपए का टूल किट प्रदान किया जाएगा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ ऑनलाइन रांची में करेंगे। इस योजना का उद्देश्य अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा पारंपरिक कौशल के अभ्यास को बढ़ावा देना और मजबूत करना है। गुणवत्ता के साथ-साथ उनके उत्पादों और सेवाओं की पहुंच में सुधार करना है। 15,000 रुपये का टूल किट प्रोत्साहनयोजना के तहत लाभार्थियों को 15,000 रुपये का टूल किट प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय के साथ आधारभूत कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    10.30 बजे विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ने बताया कि 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को समग्र सहायता प्रदान करने के लिए ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ शुरू करेंगे। रांची से इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मैं शामिल रहूंगा। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर अर्जुन मुंडा ने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसके मुताबिक, रांची के मोराबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी online विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे।

    L Murugan
    Previous Articleपेट्रोल पंप पर अपराधियों ने बंदूक के बल पर पेट्रोल पंप से पैसे लूट कर भागे । लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
    Next Article संसद की नई बिल्डिंग में पहली बार तिरंगा फहराया गया

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.