Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»प्राथी के वकील ने कहा रांची हिंसा मामला आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा | कोर्ट ने कहा- सबूत पेश करें
    Latest

    प्राथी के वकील ने कहा रांची हिंसा मामला आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा | कोर्ट ने कहा- सबूत पेश करें

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 12, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    अदालत ने प्रार्थी के अधिवक्ता को रिजवांडर फाइल करने को कहा

    एनआईए ने शपथ पत्र में कहा- यह मामला एनआईए जांच वाला नहीं

    पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती

    रांची। राजधानी में 10 जून 2022 को हुई हिंसा मामले पर झारखंड हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। मामले में प्रार्थी की ओर से कोर्ट में कहा गया कि यह मामला एनआईए गतिविधियों से जुड़ा है। इसलिए इसकी जांच एनआईए को दे देनी चाहिए। इस पर कोर्ट ने प्रार्थी से पूछा है कि वह बताएं की क्यों इस मामले को एनआईए को दे दिया जाए। क्या इस हिंसा की घटना में आंतकवादी गतिविधि दिखती है। इसके लिए अदालत ने प्रार्थी के अधिवक्ता को रिजवांडर फाइल करने को कहा है। तमाम उन तथ्यों को पेश करने को कहा है, जिससे यह साबित हो सके कि मामला आंतकवादी गतिविधियों से जुड़ा है। प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत को यह भी बताया कि मामले में शामिल एसडीपीआई संगठन जो भारत में प्रतिबंधित है, उसके तार सेमी से जुड़े हैं। ऐसे में 3 सप्ताह के अंदर प्रार्थी को रिजॉइंडर फाइल करना है। हालांकि राज्य सरकार एवं एनआईए की ओर से कोर्ट को बताया गया कि निया एक्ट के तहत शेड्यूल ऑफेंस में कैसे बनता है। तभी नया इस केस को हाथ में ले सकती है। कोर्ट को बताया गया कि एनआईए ने भी शपथ पत्र में कहा है कि यह मामला एनआईए जांच वाला नहीं है।

    मामले की अगली सुनवाई 2 अगस्त को

    इस पर राज्य सरकार को भी हस्तक्षेप याचिका पर जवाब दाखिल करना है। इधर अन्य प्रतिवादियों के ओर से कोर्ट को बताया गया कि पुलिस द्वारा भीड़ पर गोली चलाई गई थी, जिससे 2 लोगों की मृत्यु हो गई थी और करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इन दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए था। लेकिन पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही। इस पर प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि पुलिसया कार्रवाई सही है। अगर उस दिन पुलिस गोली नहीं चलाती तो मामला और विध्वंस हो सकता था, इसमें कई अन्य लोगों की भी जान जा सकती थी। अदालत ने इस पूरे मामले पर सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने का समय देते हुए मामले की सुनवाई 3 सप्ताह बाद रखी है। यानि अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी।

    स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए

    सुनवाई के दौरान प्रतिवादी की ओर से मुख्तार खान ने कोर्ट को बताया कि इस घटना में पुलिस द्वारा भीड़ पर गोली चलाई गई थी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इन दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए था। पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती, इसलिए स्वतंत्र एजेंसी से इसकी जांच कराई जानी चाहिए उनकी ओर से यह भी कहा गया कि यह मामला एनआईए जांच से जुड़ा हुआ नहीं है।

    alamgir alam anjuman islamiya Cm dgp hafizul hassan hemant soren high court
    Previous Articleदिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास लड़की का शव टुकड़ों में मिला
    Next Article बिग ब्रेकिंग: रांची के ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ करेंगे टेस्ट डेब्यू

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 16, 20264 Mins Read

    हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक: वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा 10 लाख, 23 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.