Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पाकुड़ जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति व कार्यकर्ता को 18 नवंबर को शाम 5 बजे के बाद जिला से बाहर जाना होगा : डीसी
    Latest

    पाकुड़ जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति व कार्यकर्ता को 18 नवंबर को शाम 5 बजे के बाद जिला से बाहर जाना होगा : डीसी

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 16, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकरी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है कि वैसे राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ता जो बाहर से चुनाव प्रचार के लिए आये हैं, तथा इस जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है उन्हें 18 नवंबर को शाम 5 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है। उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या जिले के सभी तीनों विधानसभा क्षेत्र के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ताओं के सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र में मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में कोई प्रचार अभियान नहीं चलाया जा सकता है, राजनीतिक पदाधिकारियों/पार्टी कार्यकर्ताओं/जुलूस पदाधिकारियों/प्रचार पदाधिकारियों आदि की उपस्थिति, जिन्हें निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से लाया गया है और जो निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, को निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहना चाहिए क्योंकि प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद उनकी उपस्थिति जारी रहने से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का माहौल खराब हो सकता है।

    वोट कार्निवल महोत्सव का आयोजन

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर वोट कार्निवल का उद्घाटन कर मतदाता जागरूकता अभियान में स्वीप पाकुड़ का सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया। गांधी चौक से सिदो-कान्हू पार्क तक बनाया गया मानव श्रृंखला। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने वोट कार्निवल में संबोधित करते हुए इसे राज्य में पहली तरह का कार्यक्रम बताया तथा इस महोत्सव से मतदाताओं को मतदान तिथि 20 नवम्बर को कोई वोटर छूटे नहीं का अपील किया। मतदान आपका अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी, इसमें सभी ग्रामीण शहरी बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लें।

    मतदान शपथ ग्रहण कराया गया

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत में पाकुड़ जिला का राज्य में दूसरा स्थान रहा, जिसे इस विधानसभा चुनाव 2024 में प्रथम स्थान में बदलने का लक्ष्य ही वोट कार्निवल का मुख्य उद्देश्य है। स्वीप की तरफ से सबसे वृहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपायुक्त ने भविष्य के मतदाताओं की कार्यक्रम में हिस्सेदारी को देखकर उत्साहवर्धन किया एवं वर्तमान के सभी मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। उपायुक्त ने स्कूल की बच्चियों के साथ सेल्फी खिंचाई तथा गुब्बारे छोड़कर मतदान संदेश अधिक से अधिक प्रसारित करने का आवाहन किया। इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा मंच से चुनाव संबंधित कुछ आसान सवाल सार्वजनिक रूप से पूछे तथा पहले सही जवाब देने वाले मतदाताओं एवं बच्चियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया के द्वारा सभी मौजूद लोगों को मतदान शपथ ग्रहण कराया गया।

    Jharkhand Assembly Elections 2024 Pakud
    Previous Articleआज झारखंड का 24वां स्थापना दिवस
    Next Article साइलेंट पीरियड में किसी भी प्रत्याशी को मतदाताओं से जुड़ी अपील के प्रसारण पर मनाही

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.