Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»कुख्यात अपराधियों के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार | छापेमारी के बाद अंडरग्राउंड हुआ कुख्यात सजाउद्दीन
    Crime

    कुख्यात अपराधियों के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार | छापेमारी के बाद अंडरग्राउंड हुआ कुख्यात सजाउद्दीन

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 20, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    बीते 18 दिसंबर को जानलेवा हमला की घटना को अंजाम दिया था

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के कई थानों के लिए वांटेड कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन अंसारी व उसके गिरोह के अपराधियों के घर पुलिस ने इश्तिहार चश्पा किया है। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो निवासी कुख्यात सजाउद्दीन अंसारी के अलावा शाहिद उर्फ छोटू व नैयर के घर पुलिस ने इस्तेहार चस्पा किया है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद कुख्यात सजाउद्दीन सहित उसके गुर्गे फरार हो गए हैं। सजाउद्दीन अंडरग्राउंड हो चुका है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से इश्तेहार निकलवाने के बाद यह कार्रवाई की। बता दें कि सजाउद्दीन की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित व ग्रामीणों ने थानेदार गौतम कुमार राय पर संरक्षण के आरोप लगाया था। लेकिन ताबड़तोड़ छापेमारी और त्वरित तौर पर इश्तेहार के बाद पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास जगी है। इधर, थाना प्रभारी गौतम राय ने कहा है कि सजाउद्दीन एक टुच्चा किस्म का अपराधी है। वह और उसके गिरोह के अन्य अपराधी जिस बिल में छुपे होंगे, उन्हें दबोच लिया जाएगा। शीघ्र सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सजाउद्दीन के खिलाफ एक सेना के जवान से ठगी करने के मामले में इश्तेहार चस्पा किया है।

    पैदल परेड कराएगी पुलिस

    मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात सजाउद्दीन व उसके भांजा शाहिद उर्फ छोटू को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ी लगाकर पिठोरिया थाना से पैदल परेड कराते हुए कोर्ट ले जाएगी। ताकि इलाके की शांति भंग करने वाले हर अपराधी को सबक मिलेगी। बताते चलें कि एसएसपी चंदन सिन्हा ने कुख्यात जमीन कारोबारियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड की परिपाटी शुरू की थी। इसके बाद से कुख्यातों के पकड़े जाने बाद ऐसी कार्रवाई जारी है। अब देखना है कि क्या सजाउद्दीन के पकड़े जाने के बाद पुलिस ऐसा करती है या नहीं।

    रंगदारी के लिए किया था जानलेवा हमला

    बीते 18 दिसंबर को कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन और उसके गुर्गों ने जानलेवा हमला की घटना को अंजाम दिया था। घटना को लेकर सफदर सुल्तान ने कोकदोरो निवासी सजाउद्दीन अंसारी, शाहिद अंसारी उर्फ छोटू उर्फ तारीफ अंसारी, रमीज अंसारी, इरशाद अंसारी, खालिक अंसारी, बबलू उर्फ अर्सलान अंसारी, समशाद अंसारी, शहबाज अंसारी, और उपरकोनकी निवासी साहिल अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    नवंबर में ग्रामीणों ने घेरा था थाना

    पिछले महीने नवंबर में सजाउद्दीन व इसके गुर्गों ने रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान थाना प्रभारी ने सजाउद्दीन व उसके गुर्गों को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौटे थे। लेकिन, अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

    crime ranchi ssp
    Previous Articleकैमिकल से भरा टैंकर में ब्लास्ट | 4 जिंदा जले
    Next Article वन नेशन वन इलेक्शन बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति में झारखंड के सुखदेव व राम भी शामिल

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.