Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वोट करेगा पाकुड़ 20 नवंबर को : DC ने वोट कार्निवल आयोजित करने का दिया निर्देश | मतदान प्रतिशत 85 पार ले जाने का लक्ष्य
    News

    वोट करेगा पाकुड़ 20 नवंबर को : DC ने वोट कार्निवल आयोजित करने का दिया निर्देश | मतदान प्रतिशत 85 पार ले जाने का लक्ष्य

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 14, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मतदान के प्रति जागरूकता हेतु वोट कार्निवल का होगा भव्य आयोजन

    पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को स्वीप कोषांग के साथ बैठक की। बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आगे की रणनीति/योजना/कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया। डीसी ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में अपनी सहभागिता निभाना है। इस बार जिला प्रशासन ने जिले का मतदान प्रतिशत 85 पार ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता आवश्यक है। मतदान के महत्व को बताने एवं मतदान दिवस के दिन मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में आगामी 16 नवंबर को वोट कार्निवल के सफल आयोजन एवं थीम बूथ की तैयारियां को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विस्तार से चर्चा किया। इस बाबत संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि वोट कार्निवल के दिन मतदाता शपथ ग्रहण समारोह, डांस, स्केटिंग, बॉक्सिंग,जूडो,कराटे, योगा कार्यक्रम, रक्तदान, खेल कूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    वाहनों एवं विभिन्न दुकानों में स्टीकर लगाकर जागरूक किया गया

    स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पाकुड़ बाजार एवं विभिन्न दुकानों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टीकर अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से टोटो, टेम्पु एवं बोलेरो आदि गाड़ियों पर स्टीकर लगाकर लोगों को 20 नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

    नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    विगत चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों एवं हाट बाजार में विशेष रूप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। स्वीप कोषांग पाकुड़ द्वारा अबतक पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों के हाट बाजारों जैसे बड़कियारी, देवीनगर, महुलपहाड़ी हटिया एवं डांगापाड़ा हटिया आदि स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण जनता को स्थानीय भाषा में कलाकारों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए 20 नवम्बर 2024 को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में हिरणपुर हटिया एवं पाकुड़िया प्रखंड के तलवा हटिया में नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

    Election 2024 Jharkhand Jharkhand Assembly Elections 2024 Pakud
    Previous Articleसंतोष ट्रॉफी फुटबॉल के लिए झारखंड की टीम घोषित ! रांची के 7 खिलाड़ी शामिल
    Next Article 20 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव : सीएम हेमंत सोरेन के अलावा 11 मंत्रियों की किस्मत दांव पर | देखें कौन-कौन दिग्गज है चुनावी मैदान में

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.