Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पाकिस्तान का कायराना हमला : दिल्ली-बिहार सरकार ने रद्द कीं अधिकारियों की छुट्टियां | भारत ने मार गिराए पाक के फाइटर जेट
    Latest

    पाकिस्तान का कायराना हमला : दिल्ली-बिहार सरकार ने रद्द कीं अधिकारियों की छुट्टियां | भारत ने मार गिराए पाक के फाइटर जेट

    News Box BharatBy News Box BharatMay 8, 2025Updated:May 8, 20254 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर

    – लाहौर पर किया ड्रोन अटैक

    – PM मोदी को दी गई जानकारी

    रांची। भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिलाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, जिन्हें भारत ने S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान कश्मीर से लेकर राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर वाले इलाकों में गोलीबारी और हमले कर रहा है। भारत ने जम्मू के पास पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। वहीं, जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ है। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, केरन, तंगधार, करनाह, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, अरनिया पंजाब के पठानकोट राजस्थान के जैसलमेर, पोकरण व गुजरा के भुज को निशाना बनाया। पाकिस्तान के सीमावर्ती जिले बाडमेर में पूरी तरह ब्लैकआउट किया गया, यहां लगातार कई बार सायरन बजा है। पाकिस्तान रिहाइशी इलाको में हमला किया है।

    जयशंकर ने अमेरिका विदेश मंत्री से बात की

    पाकिस्तान की ओर से किए गए कायराना हमलों का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने लाहौर पर ड्रोन अटैक कर दिया है। इससे पहले पीएम मोदी को जवाबी कार्रवाई के बारे में ब्रीफ किया गया था। इसके जवाब में भारत क्या कार्रवाई करेगा, इसके बारे में भारतीय सेनाओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रीफ कर दिया गया है। इस जवाबी कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल निगरानी कर रहे हैं। इस बीच भारतीय विदेश मंत्री ने अमेरिका विदेश मंत्री से बात की है। पाकिस्तान ने अबतक भारत के 5 सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की है। पाकिस्तान ने पठानकोट, उधमपुर, कठुआ, सांबा और कालू चाक में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की, जिन्हें भारतीय सेना ने ढेर कर दिया है।

    ब्लैकआउट कर दिया गया

    पाकिस्तान के ड्रोन अटैक व मिसाईल हमले के बाद जम्मू, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा और पठानकोट में पूरी से ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। कई जगहों पर धमाके की आवाज भी सुनाई दी गई है। LoC के पास कुपवाड़ा और बारामूला में पाकिस्तानी की ओर से भारी फायरिंग हो रही है, जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब के जालंधर और अमृतसर में, जबकि बीकानेर और श्रीगंगानगर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

    पाक के हमले की कोशिश नाकाम

    पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम हो गई है। पाकिस्तानी सेना के दो सबसे अपडेटेड फाइटर जेट JF-17 को मार गिराया है। इसके अलावा पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को भी ढेर कर दिया गया। पाकिस्तान से तनाव और हमलों की कोशिश को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों को छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें काम पर लौटने के लिए कहा है ताकि आपात हालात के लिए तैयारियां की जा सकें। वहीं,  बिहार में सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की गई हैं।

    जैसलमेर में सुनी गई धमाके की आवाज

    राजस्थान के जैसलमेर में धमाके की आवाज आ रही है। जिले में पूरी तरह ब्लैकआउट है। धमाके की आवाज के बाद से लोग दहशत में हैं। पाकिस्तान ने जिन जगहों पर ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की, उनमें जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत और जम्मू से सटा बॉर्डर इलाका आरएस पुरा शामिल हैं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम s-400 ने पाकिस्तान के इन हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया। जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन मिले हैं, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

    Source: Al Jazeera

    Drone Attack India vs Pakistan war
    Previous Articleपाकिस्तान अटैक के बीच पंजाब-दिल्ली IPL मैच रोका गया | धर्मशाला स्टेडियम की सभी फ्लैड लाइट्स बंद
    Next Article युद्ध शुरू हो चुका है : जंग की रात | लाहौर पर जबरदस्त ड्रोन अटैक

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.