Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंची | फैंस ने किया जोरदार स्वागत
    News

    वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंची | फैंस ने किया जोरदार स्वागत

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 28, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी

    पाक की प्रैक्टिस मैच में 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी

    रांची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार रात हैदराबाद पहुंच गई। एयरपोर्ट पर फैंस ने खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया। पाकिस्तान की टीम 7 साल में पहली बार भारत के दौरे पर पहुंची, जहां उसे 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है। पाकिस्तानी टीम के स्वागत के लिए हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस और सुरक्षा अधिकारियों की भारी भीड़ जमा थी। टीम पाकिस्तान से दुबई के रास्ते हैदराबाद पहुंची। पाक टीम इससे पहले टीम 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होना है। पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, दूसरा मैच भी हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच में 29 सितंबर को हैदराबाद में ही न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। वहीं, टीम का दूसरा प्रैक्टिस मैच इसी शहर में 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

    वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 48 मुकाबले
    भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसमें 48 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 5 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप की विजेता और उप-विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। 12 नवंबर तक लीग स्टेज के 45 मैच होंगे। 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल और 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा।

    pcb
    Previous Articleहजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा कमेटी के अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात | उर्स में आने का दिया निमंत्रण कार्ड
    Next Article हैवानियत: 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी | प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट | खून से सनी अर्धनग्न मासूम ढाई घंटे तक सड़क पर भटकती रही

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.