Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी : कल हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की बैठक है और हम भारत के हमलों का जवाब देंगे
    Latest

    पाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी : कल हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की बैठक है और हम भारत के हमलों का जवाब देंगे

    News Box BharatBy News Box BharatMay 8, 20253 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। पाकिस्तान में ‘सिंदूर ऑपरेशन’ के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। भारत ने कई आतंकी क्षेत्रों को तबाह कर व आतंकियों को मारकर ये दुनिया को मैसेज दिया कि हम आंतक को कुचल कर रख देंगे। हमारे देश में कोई भी अगर आतंकी हमले को कोशिश करेगा तो उसे उसी तरह से जवाब भी दिया जाएगा व दिया जा रहा है। आपको बता दें कि 6-7 मई को आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में कोहराम मचा हुआ है। पाकिस्तान की आर्मी व नेता को कुछ समझ नहीं आ रहा कि हम क्या करे। वहीं, भारत पूरी तरह से संयम बरतकर अपना काम कर रहा है। पाकिस्तान का आतंकी प्रेम पूरी दुनिया ने देख लिया है। लेकिन इनसब के बावजूद पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं हो रही है। पाकिस्तान बार बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन भारत भी इसका कड़ा जवाब दे रहा है। पाकिस्तान की ओर से अखनूर, सांबा, कठुआ और जम्मू के कई अन्य स्थानों पर ड्रोन से हमले हुए हैं। लेकिन भारत ने इसे निस्तानाबुत कर दिया है।

    इशाक डार ने क्या कहा…

    गीदड़भभकी से पाकिस्तान के लोगों को बेवाकूफ बनाया जा रहा है। अब पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने भारतीय लड़ाकू विमानों और यूएवी को बहुत ही “बहादुरी” से मार गिराया। भारत का यह दावा कि उसने पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया, “एक बड़ा झूठ है”। भारत का यह दावा कि पाकिस्तान ने रातों-रात हमले किए, एक “मनगढ़ंत कहानी” है। मेरे साथी देशवासियों, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपके देश के सशस्त्र बल “पूरी तरह से सतर्क हैं”। कल हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक है और हम भारत के हमलों का जवाब देंगे। विदेश मंत्री इशाक डार ने आगे कहा कि पाकिस्तान भारत में नागरिक आबादी को प्रभावित करने वाली किसी भी कार्रवाई से “स्पष्ट रूप से इनकार करता है”। डार ने कहा, “हम नागरिकों के साथ गहरी सहानुभूति रखते हैं।” कई सशस्त्र भारतीय ड्रोन ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, जबकि नई दिल्ली ने भी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का प्रयास किया। पाकिस्तान ने अब तक “रणनीतिक संयम बरता है” और अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार आत्मरक्षा के लिए अपनी प्रतिक्रिया को सीमित रखा है। डार ने कहा, “पाकिस्तान अपनी पसंद के स्थान, समय और तरीके से भारत को जवाब देने का हकदार है।” सोर्स-अल जजीरा…

    अगले कुछ घंटे महत्वपूर्ण होंगे

    वाशिंगटन स्थित दक्षिण एशिया विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने अल जजीरा से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संकट “एक चौराहे पर” खड़ा है। उन्होंने कहा- “भारत ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान द्वारा उस पर हमला नहीं किया जाता, तब तक उसका आगे सैन्य कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं है। फिलहाल, पाकिस्तान ने शुरुआती भारतीय हवाई हमलों का जवाब देने की कसम खाई है, लेकिन उसने यह भी कहा है कि वह तनाव कम करना चाहता है,” । “मिसाइल और ड्रोन हमलों की रिपोर्टों के बीच, पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की कसम और भी तीखी हो सकती है,” उन्होंने आगे कहा कि हम हमला, जवाबी हमला, तनाव कम करने के पैटर्न से आगे निकल गए हैं, जिसने हाल के संकटों को चिह्नित किया है।” किसी भी पक्ष द्वारा अतिरिक्त कार्रवाई से “तनाव बढ़ने का जोखिम बहुत बढ़ जाएगा”। “इसलिए अगले कुछ घंटे महत्वपूर्ण होंगे। सोर्स-अल जजीरा…

    Indian Air Force Operation Sindoor Pakistani Foreign Minister Ishaq Dar
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में झामुमो ने सरना धर्म कोड का धरना स्थगित किया
    Next Article पाकिस्तान अटैक के बीच पंजाब-दिल्ली IPL मैच रोका गया | धर्मशाला स्टेडियम की सभी फ्लैड लाइट्स बंद

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.