Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है : हेमंत सोरेन
    News

    हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 22, 20244 Mins Read
    Buy Ad Space

    सीएम ने राजमहल में 34 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    रांची। झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं तो कई नए आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज साहिबगंज जिले के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य को संवारने एवं आगे बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को श्रावणी माह के शुभारंभ एवं पहली सोमवारी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    21-50 वर्ष तक की महिलाओं को देंगे सम्मान राशि

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है । इसके लिए लाभुकों का आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं।

    सिर्फ दिखावे के लिए काम नहीं होना चाहिए

    सीएम ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा।

    सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार जो भी योजनाएं और नीतियां बना रही है उसका लाभ समाज के हर वर्ग और तबके को मिल रहा है। हम आप सभी के सहयोग से इस राज्य को इतना मजबूत बनाएंगे कि हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे राज्य में कई समस्याएं हैं। हम कई चुनौतियों के बीच से गुजर रहे हैं। लेकिन, इन तमाम समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि समस्याओं के निजात के लिए मिलजुलकर प्रयास करें।

    राजमहल क्षेत्र की एक अलग पहचान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमहल का क्षेत्र कई मायनो में अलग पहचान रखता है। ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र होने के साथ पर्यटन की भी यहां अपार संभावनाएं हैं। यह झारखंड का एकमात्र इलाका है ,जहां से गंगा नदी गुजरती है। यहां विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन लंबे अर्से से होता आ रहा है। यहां के तमाम संसाधनों का उपयोग कोई और कर रहा है, जबकि यह क्षेत्र और यहां के लोग आज भी काफी पिछड़े हैं। यह क्षेत्र आज भी कई समस्याओं से ग्रसित है। हमारी सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील है । गंगा के कटाव को रोकने का कार्य हो रहा है। आवागमन में सुगमता लाने का प्रयास कर रहे हैं। राजमहल क्षेत्र में एक हवाई पट्टी और रोप- वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज़ से इसे अलग पहचान दिला सकें।

    विभिन्न विकास योजनाओं की मिली सौगात

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें करीब 86 करोड 80 लाख रुपए की 31 योजनाओं की आधारशिला एवं तीन योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। वहीं, राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हज़ार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां बांटी। इस कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक अनंत ओझा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleअंजुमन के पूर्व सदर सईद की पत्नी का निधन
    Next Article भारत का बजट : आज वित्त मंत्री सीतारमण 7वीं बार बजट पेश करेंगी

    Explore More

    March 21, 20263 Mins Read

    सरहुल पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा, बोले—प्रकृति है तो जीवन है

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    March 19, 20263 Mins Read

    त्योहारों पर सख्त सरकार: भड़काऊ गानों पर ब्रेक | 24 घंटे अलर्ट पुलिस | झारखंड में हाई सिक्योरिटी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.