Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»दिलीप ट्रॉफी में झारखंड के सौरभ का सेलेक्शन नहीं होने के सवाल पर जेएससीए सचिव ने कहा | आप यह सवाल सौरभ से ही पूछ लें
    Sport

    दिलीप ट्रॉफी में झारखंड के सौरभ का सेलेक्शन नहीं होने के सवाल पर जेएससीए सचिव ने कहा | आप यह सवाल सौरभ से ही पूछ लें

    News Box BharatBy News Box BharatJune 18, 2023Updated:June 18, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    फाइल फोटो
    Buy Ad Space

    क्रिकेट लेटेस्ट न्यूज

    झारखंड टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सौरभ दरकिनार

    आसिफ नईम। रांची

    झारखंड क्रिकेट में अगर हम बात करें तो सबसे बड़े 4 नाम आते हैं। ये चारों क्रिकेटर टीम इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इनमें महेंद्र सिंह धौनी, सौरभ तिवारी, ईशान किशन व शाहबाद नदीम शामिल हैं। ये चारों क्रिकेटरों ने अपने दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई। खासकर अगर हम बात करें सौरभ तिवारी की तो रणजी ट्रॉफी में लंबे समय से झारखंड की ओर से खेलते आ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने कई मुकाम भी हासिल किए। शांत स्वभाव वाले सौरभ हमेशा रणजी में रन कर रहे। 2022-23 के रणजी ट्रॉफी की बात करें तो सौरभ तिवारी ने झारखंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। लेकिन इसके बावाजूद सौरभ तिवारी का सेलेक्शन ईस्ट जोन दिलीप ट्रॉफी के लिए नहीं किया गया। रणजी ट्रॉफी के मैच के हिसाब से देखें तो सौरभ ने ईस्ट जोन में सबसे ज्यादा रन बनाए। सौरभ ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 7 मैच खेलकर 653 रन बनाए। 165 रन हाईएस्ट स्कोर रहा। 2 शतक व 4 पचासा भी मारे थे। झारखंड की टीम रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल तक का सफर भी तय किया था। इन सबके बावाजूद दिलीप ट्रॉफी में सौरभ का सेलेक्शन नहीं होना सवाल खड़ा करता है। आखिर क्यों इतने बड़े बल्लेबाज का दिलीप ट्रॉफी में सेलेक्सन नहीं किया गया।

    दिलीप ट्रॉफी का सेलेक्शन रांची में हुआ

    दिलीप ट्रॉफी के लिए टीम का सेलेक्शन 14 जून को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिशन में हुआ। इस चयन कमेटी में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व सेलेक्शन कमेटी के कन्वेनर देवाशीष चक्रवर्ती (पिंटू) व चेयरमैन सुब्रतो सरकार भी शामिल थे। लेकिन इनसब के रहने के बावाजूद भी सौरभ तिवारी को किनारे कर दिया गया। झारखंड की ओर से शाहबाद नदीम, कुमार कुशाग्र व अनुकूल रॉय का चयन हुआ। कुमार कुशाग्र ने पिछले रणजी ट्रॉफी में 8 मैच खेलकर 429 रन बनाए थे। वहीं, नदीम ने 8 मैच खेलकर 152 रन व 42 विकेट हासिल किए थे। ऑल राउंडर अनुकूल रॉय ने 7 मैच में 357 रन व 26 विकेट लिए थे। वहीं, सौरभ तिवारी ने 7 मैच में 653 रनों का योगदान दिया था। इसके बाद भी सौरभ का चयन नहीं किया गया।

    सेलेक्शन करना हमारा काम नहीं है

    NEWS BOX BHARAT ने जब झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती (पिंटू) से दिलीप ट्रॉफी में सौरभ का सेलेक्शन नहीं होने का सवाल पूछा तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आप यह सवाल सौरभ ही से पूछ लें। उन्होंने कहा कि सेलेकेशन करना हमारा काम नहीं है। मैं बीसीसीआई के रिप्रेजेन्टेटिव के रूप में बैठक में शामिल था। सेलेक्टर ने जिसका नाम टीम के लिए दिया उसका चयन किया गया। जब मैनें पूछा कि जो झारखंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाया है तो उसका सेलेक्शन क्यों नहीं हुआ। इसपर पिंटू ने कहा कि सौरभ रिहैब के बाद आया है। 5 दिन के टूर्नामेंट में इसलिए उसका चयन नहीं किया गया। देवधर ट्रॉफी में उसका सेलेक्शन होगा, क्योंकि वो 50 ओवर का मैच होता है। वहीं, कमेटी के चेयरमैन सुब्रतो दास ने कहा कि इसपर मैं कुछ नहीं बोल सकता। आपको जो भी सवाल करना है जेएससीए के सचिव से पूछे।

    सौरभ खुद जेएससीए सचिव से मिला था

    सौरभ तिवारी ने सेलेक्शन से पहले दो बार जेएससीए सचिव से मिला था। उसने बताया था कि मैं पूरी तरह से फिट हूं। रणजी के बाद मैने कई टूर्नामेंट भी खेले हैं। साैरभ ने सचिव के अलावा अध्यक्ष व कमेटी के कई लोगों से मिलकर यह बात की थी। इसके बावाजूद साैरभ का सेलेक्शन दिलीप ट्रॉफी के लिए नहीं किया गया।

    News Box Bharata latest news

    featured
    Previous Articleतेज लहर-उमस-लू: झारखंड के 24 जिले की गर्मी का तापमान 40 डिग्री से कम नहीं, देखें जिलावार तापमान
    Next Article भारत के सात्विक व चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन में वर्ल्ड चैंपियन को हराकर इतिहास रचा

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.