Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओमान में फंसी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी
    All About Jharkhand

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओमान में फंसी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 2, 20263 Mins Read
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय दूतावास और राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष की मदद से ओमान में फंसी प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी हुई।
    Buy Ad Space

    सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने भारतीय दूतावास के साथ समन्वय कर कराई वापसी

    रांची: ओमान (मस्कट) में फंसी झारखंड के सिमडेगा जिले की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर ली गई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास (मस्कट) के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया पूरी की। प्रीति कुजूर 1 अगस्त 2026 को भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं और 2 अगस्त को अपने घर झारखंड पहुंच जाएंगी।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर तुरंत हुई कार्रवाई

    राज्य सरकार के अनुसार, सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने 23 जून 2026 को प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट्स (POE), रांची और भारतीय दूतावास (मस्कट) को मामले की जानकारी भेजी। अगले ही दिन 24 जून को भारतीय दूतावास ने प्रीति कुजूर से संपर्क कर उनकी सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू की।

    फर्जी एजेंट ने दुबई का झांसा देकर भेज दिया ओमान

    जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के मरारोमा गंझूटोली निवासी रंतु कुजूर ने 19 जून 2026 को अपनी बहन प्रीति कुजूर के लिए मदद की अपील की थी।

    बताया गया कि मार्च 2026 में एक एजेंट ने दुबई में ₹45,000 से ₹50,000 प्रति माह वेतन का लालच देकर उन्हें विदेश भेजा, लेकिन उन्हें ओमान भेज दिया गया। वहां उनसे केवल ₹23,000 से ₹25,000 प्रतिमाह पर काम कराया गया। जब उन्होंने भारत लौटने की इच्छा जताई तो कंपनी मालिक ने भारी रकम की मांग की। परिवार ने ₹1.92 लाख देने के बावजूद उनकी वापसी नहीं हो सकी।

    बातचीत से कम हुई रकम, वापस मिले पासपोर्ट और दस्तावेज

    कंपनी मालिक दो वर्ष का अनुबंध पूरा होने से पहले वापसी के लिए 950 ओमानी रियाल की मांग कर रहा था। राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर प्रीति कुजूर की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया और राशि में राहत दिलाने का अनुरोध किया।

    लगातार बातचीत के बाद कंपनी मालिक 950 ओमानी रियाल की जगह 600 ओमानी रियाल लेने पर सहमत हो गया। राशि जमा होने के बाद प्रीति कुजूर का पासपोर्ट और अन्य सभी मूल दस्तावेज उन्हें वापस सौंप दिए गए, जिससे उनकी घर वापसी का रास्ता साफ हुआ।

    प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता

    राज्य सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार देश और विदेश में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष लगातार सहायता उपलब्ध करा रहा है ताकि जरूरतमंद श्रमिकों को समय पर मदद मिल सके।

    hemant soren jharkhand Oman Priti Kujur Simdega
    Previous Articleसिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख बरकरार, पाकिस्तान के रवैये को बताया जिम्मेदार
    Next Article Kangana Ranaut ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- ‘अपनी पार्टनर सबा आज़ाद को शर्मिंदा करना बंद करें’

    Explore More

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 5, 20263 Mins Read

    बेटी ने बस कहा- ‘पापा, आपकी याद आ रही है’, अगले दिन 14 घंटे का सफर तय कर पहुंच गए पिता

    September 5, 20265 Mins Read

    सूअर की किडनी ने 271 दिन बचाया डायलिसिस से, फिर मिली इंसानी किडनी; मेडिकल साइंस की इस कामयाबी का क्या मतलब?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.