Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»वर्ल्ड कप 2023: 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद में | देखें कब-कब होगा मैच
    Business

    वर्ल्ड कप 2023: 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद में | देखें कब-कब होगा मैच

    News Box BharatBy News Box BharatJune 27, 2023Updated:June 27, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    क्रिकेट लेटेस्ट न्यूज

    • 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच मैच से आगाज होगा
    • टूर्नामेंट शुरू होने में अब सिर्फ 100 दिन बाकी
    • 19 नंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा

    रांची। 2023 का वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर को पिछले बार की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से अहमदाबाद में शुरू होगा। 19 नवंबर को फाइनल भी अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर और 16 नवंबर को क्रमशः मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। मंगलवार को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान आईसीसी और बीसीसीआई ने बहुप्रतीक्षित विश्व कप का शेड्यूल जारी किया। यह टूर्नामेंट शुरू होने में अब सिर्फ 100 दिन बाकी हैं।

    भारत में 45 मैच खेले जाएंगे

    इस विश्व कप के 45 लीग मैच भारत के 10 शहरों धर्मशाला, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बंगलुरु और चेन्नई में खेले जाएंगे। 2019 के विश्व कप की तरह इस विश्व कप में भी सभी 10 देश एक-दूसरे के खिलाफ लीग चरण में भिड़ेंगे। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। मेजबान होने के कारण भारत ने विश्व कप में सीधा क्वालिफाई किया है, वहीं 2022-2023 विश्व कप सुपर लीग में शीर्ष आठ में जगह बनाने के कारण अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और द.अफ्रीका को भी सीधा प्रवेश मिला है। बाकी की बचे दो टीमों का निर्धारण जिम्बाब्वे में चल रही विश्व कप क्वालिफायर से होगा, जिसमें श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, यूएसए और जिम्बाब्वे की टीमें भाग ले रही हैं।

    टीम इंडिया का पहला मैच 8 को आस्ट्रेलिया से

    भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इसके बाद भारत को 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान से, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से, 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश से, 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से, 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड से, 2 नवंबर को मुंबई में एक क्वालिफायर 2 से, 5 नवंबर को कोलकाता में द.अफ्रीका से और 11 नवंबर को क्वालिफायर 1 से बंगलुरु में भिड़ना है। भारत लीग चरण में सबसे अधिक यात्रा करेगा और उसके 9 मैच, नौ अलग-अलग जगहों पर निर्धारित हुए हैं।

    भारत में 5 मैच खेलेगा पाक

    पाकिस्तान को भारत में सिर्फ 5 शहरों में खेलना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने लीग चरण के 9 मैच, 8-8 अलग शहरों में खेलेगा। लीग चरण 12 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच से समाप्त होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच हैदराबाद, तिरूवनंतपुरम और गुवाहाटी में अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

    News Box Bharat latest news

    babar azam bcciz dhoni ishan kishan jsca pcb rohit sharma virat kohli
    Previous Articleवीडियो देखें | वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान राज्यपाल ने बच्चों के बीच टॉफी बांटी
    Next Article नशा मुक्ति गोष्ठी में बोले एसपी आप सहयोग करें । सूचना गुप्त रखा जाएगा

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.