Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बिहार भाजपा महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, राजनीतिक पार्टियों में मचा हड़कंप
    News

    बिहार भाजपा महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, राजनीतिक पार्टियों में मचा हड़कंप

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 17, 2023Updated:August 17, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची।  बिहार के चंपारण जिले के नरकटियागंज से महिला भाजपा विधायक रश्मि वर्मा सोशल मीडिया पर अपनी ‘आपत्तिजनक’ तस्वीरें वायरल होने से ‘स्तब्ध’ रह गईं। कथित तस्वीरों में वह अपने पुराने सहयोगी संजय सारंगीपुर के साथ नजर आ रही थीं। रश्मि वर्मा ने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए तस्वीरें फोटोशॉप की गईं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस संबंध में साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगी। रश्मि वर्मा ने कहा कि सारंगीपुर उनका सहयोगी था, लेकिन पिछले 2 साल से एक जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद के बाद वे अलग हो गए थे। रश्मि ने मीडियाकर्मियों से कहा, साइबर अपराध के मामले दुनिया में बहुत बढ़ रहे हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से किसी की भी तस्वीरें संपादित कर सकता है। मैं इस समय पटना में हूं और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं।

    तस्वीरें अपलोड करके कोई हमें बदनाम नहीं कर सकता

    उन्होंने कहा, तस्वीरों में जो व्यक्ति दिख रहा है, मैंने उससे बात की है। वह इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराने जा रहे हैं। वह दो साल पहले तक मेरे लिए काम कर रहा था। अब हमारे बीच कुछ मुद्दों पर विवाद है। मैं यह बताना चाहती हूं कि तस्वीरें अपलोड करके कोई हमें बदनाम नहीं कर सकता।

    फिलहाल मैं बिस्तर पर आराम कर रहा हूं

    मोतिहारी में सारंगीपुर ने भी दावा किया कि तस्वीरें संपादित की गई थीं। सारंगीपुर ने कहा, कुछ साल पहले मेरे रश्मि वर्मा के साथ अच्छे संबंध थे और मैं अक्सर उनके घर जाता रहता था। मैं रश्मि वर्मा से जमीन का एक टुकड़ा खरीदना चाहता था और उसकी कीमत 12 लाख रुपए थी। मैंने 10 लाख रुपए नकद दिए थे। उन्होंने अपने आधिकारिक लेटरहेड पर एक समझौते की प्रति भी दी। हालांकि, जब जमीन की रजिस्ट्री करने की बात आई, तो उन्होंने इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा, मैं मोतिहारी का निवासी हूं और जद-यू नेता भी हूं। मेरा हाल ही में किडनी प्रत्यारोपण हुआ है और मैं फिलहाल बिस्तर पर आराम कर रहा हूं।

    bihar bjp jdu nitish kumar rashmi verma viral photo
    Previous Articleडुमरी उप चुनाव दंगल : आज I.N.D.I.A की बेबी व NDA की यशोदा करेंगी नामांकन
    Next Article बाबा बागेश्वर के रूप में मशहूर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री रांची आयेंगे

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.