Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»एमपी में बीजेपी विधायक के पूर्व प्रतिनिधि ने नशे में आदिवासी युवक पर किया पेशाब | वीडियो हुआ वायरल
    Crime

    एमपी में बीजेपी विधायक के पूर्व प्रतिनिधि ने नशे में आदिवासी युवक पर किया पेशाब | वीडियो हुआ वायरल

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 4, 2023Updated:July 4, 20234 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    age restricted containt 18+ only
    Buy Ad Space

     

    ये कितना वीभत्स और अमानवीय चेहरा है। ऐसे लोग इंसान कहलाने लायक़ नहीं हैं। सत्ता के नशे में बीजेपी के लोग इस क़दर अहंकारी और क्रूर हो गये हैं कि एक ग़रीब असहाय और मजबूर दलित पर पेशाब कर रहा है। @ChouhanShivraj जी आपकी पार्टी के इस अहंकारी नेता ने एक इंसान पर पेशाब नहीं किया है… pic.twitter.com/aoFWv59jE2

    — Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) July 4, 2023

    नेशनल लेटेस्ट न्यूज

    रांची। मंगलवार शाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सिगरेट पीते हुए बैठे हुए शख्स के सिर पर पेशाब कर रहा। बहुत ही तेजी से यह वीडियो वायरल होने लगा। अब इस वीडियो में जो शख्स पेशाब कर रहा है वो मध्य प्रदेश का है। साथ ही इसका नाम प्रवेश शुक्ला है। यह प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि रह चुका है। नशे की हालत में एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वीडियो में प्रवेश शुक्ला एक व्यक्ति के ऊपर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। साथ ही ट्विट के माध्यम से यह निर्देश दिए हैं कि अपराधी को किसी कीमत पर न छोड़ा जाए। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधी पर एनएसए भी लगाया जाए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएसए के तहत केस दर्ज किया है।

    कमलनाथ ने कहा, घटना से पूरा मध्य प्रदेश शर्मसार हुआ

     पूर्व मुख्यमंत्री व एसपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि इस घटना से पूरा मध्य प्रदेश शर्मसार हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए। अभी तक यह व्यक्ति गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ। पुलिस ने क्या इसीलिए गिरफ्तार नहीं किया कि यह एक विधायक प्रतिनिधि है।

     वर्तमान में शुक्ला बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता है

     ग्राम कुबरी के रहने वाले प्रवेश शुक्ला पूर्व में विधायक प्रतिनिधि थे। वर्तमान में वे सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता हैं। प्रवेश शुक्ला सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी सीधी अंजुलता पटले ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन है। यह वीडियो नौ दिन पहले का बताया जा रहा है। सीधी जिले के कुबरी बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बैठा था। प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब कर दी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

    सीएम के ट्वीट के बाद एनएसए के तहत केस दर्ज
    सीधी जिले के बेहारी पुलिस थाना में प्रवेश शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 504 के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर)(एस) की धारा भी लगाई गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हर कुत्सित कृत्य जो आदिवासी समाज के विरोध में किया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी उसका सदैव विरोध करेगी। भाजपा मप्र इस व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

    News Box Bharat latest news

    bjp Congress hemant soren jmm kamalnath mp Rahul gandhi shivrajraj singh chauhan
    Previous Articleचेशयार होम जमीन घोटाला: भरत प्रसाद व राजेश जेल भेजे गए | ईडी ने मांगा रिमांड | कल फिर होगी पेशी
    Next Article सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल 2023 का खिताब भारत ने अपने नाम किया

    Explore More

    March 13, 20263 Mins Read

    झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.