Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»अब झारखंड के माननीयों के वेतन ! भत्ता व अन्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी | आईएएस वाली मिलेगी सुविधाएं
    News

    अब झारखंड के माननीयों के वेतन ! भत्ता व अन्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी | आईएएस वाली मिलेगी सुविधाएं

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 19, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। अब झारखंड के माननीयों के वेतन, भत्ता व अन्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने वाली है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे कार्य दिवस के दिन (सोमवार) भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के संयोजन में बनी समिति ने अपना प्रतिवेदन सदन पटल पर रख दिया। समिति का सुझाव है कि सीएम, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत अन्य के वेतन में 25 से 50 प्रतिशत तक का इजाफा और आईएएस की तरह चिकित्सीय सुविधा का लाभ दिया जाना चाहिए. साथ ही सत्कार भत्ता, प्रभारी भत्ता, क्षेत्रीय भत्ता और होम लोन में भी इजाफे का प्रस्ताव है. इस बाबत समिति की बैठक 31 अक्टूबर 2023 को हुई थी. इसके बाद 6 नवंबर 2023 को हुई समिति की बैठक में सहमति बनी कि संचार तकनीकी युग में सदस्यों को एक कंप्यूटर ऑपरेटर और चालक को अपनी अनुशंसा पर नियुक्त करने की सुविधा मिलनी चाहिए. समिति में विधायक भानु प्रताप शाही, प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, समीर कुमार मोहंती, विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर, संयुक्त सचिव मधुकर भारद्वाज, उप सचिव हरेंद्र कुमार साह, अवर सचिव बीरेंद्र कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी रौशन किड़ो, उत्तम कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी राम संजय और प्रिय शंकर शामिल थे.

    सीएम को 1 लाख, मंत्री को 85 हजार

    मुख्यमंत्री को प्रति माह मिलने वाले वेतन को 80 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया जाना चाहिए. इस हिसाब से सीएम की सैलरी में करीब 25 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा. वहीं, मंत्रियों को 65 हजार रुपए की जगह 85 हजार रुपए प्रति माह वेतन देने का सुझाव दिया गया है. इस हिसाब से मंत्रियों की सैलरी में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा. पहले की तरह इनके इनकम टैक्स का भुगतान राज्य सरकार वहन करेगी. इसके अलावा प्रभारी भत्ता (राज्य के भीतर 2 हजार रुपए और राज्य के बाहर 2,500 रुपए प्रतिदिन) 3 हजार और 4 हजार रुपए हो जाएगा. मुख्यमंत्री और मंत्रियों का क्षेत्रीय भत्ता 80 हजार से बढ़ाकर 95 हजार रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है. सीएम के लिए सत्कार भत्ता 60 हजार से बढ़ाकर 70 हजार और मंत्रियों के लिए 45 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपए करना है. सीएम और मंत्रियों को प्रति माह 10 हजार रुपए तक मिलने वाले चिकित्सीय भत्ता की जगह आईएएस को मिलने वाली सुविधा मिलेगी. आवास ऋण की राशि 4 प्रतिशत ब्याज पर 40 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है.

    स्पीकर व नेता प्रतिपक्ष की भी बढ़ेगी सैलरी

    स्पीकर को वेतन मद में प्रति माह 78 हजार की जगह 98 हजार रुपए, आवास ऋण को 40 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए, प्रभारी भत्ता को 2 हजार और 2,500 रुपए से बढ़ाकर 3 हजार और 4 हजार, क्षेत्रीय भत्ता 80 हजार रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 95 हजार, सत्कार भत्ता 60 हजार से बढ़ाकर 70 हजार और चिकित्सीय भत्ता 10 हजार रुपए प्रति माह की जगह आईएएस को मिलने वाली सुविधा के तहत अनुशंसित किया गया है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष को वेतन मद में 65 हजार रुपए की जगह 85 हजार प्रति माह, क्षेत्रीय भत्ता 80 हजार रुपए की जगह 95 हजार प्रतिमाह, सत्कार भत्ता 45 हजार की जगह 55 हजार प्रतिमाह, होम लोन के लिए 40 लाख की जगह 50 लाख रुपए, प्रभारी भत्ता 2 हजार और 2500 रुपए की जगह 3 हजार और 4 हजार, आईएएस की तरह चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव है.

    jharkhand vidhan sabha
    Previous Articleशीतकालीन सत्र : सरकार की ओर से पेश अनुपूरक बजट पर आज चर्चा होगी
    Next Article मांडर : मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति पुल के निचे गिरे ! दोनों की मौत

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.