Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»अब बाइक टक्कर को भी संप्रदायिक रंग देने की कोशिश | पुलिस ने किया नाकाम
    Latest

    अब बाइक टक्कर को भी संप्रदायिक रंग देने की कोशिश | पुलिस ने किया नाकाम

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 2, 2023Updated:July 2, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। अब हर बात पर संप्रदायिक रंग देन की कोशिश की जाती है। भीड़ लगाकर रोड पर उतरकर बेवजह नारेबाजी कर महौल को खराब किया जाता है। दुकानों को बंद करा दिया जाता है। लेकिन गंदे लोगों के मंसूबे को पुलिस नाकाम कर देती है। शनिवार की रात हरमू बाजार में खड़ी बाइक में टक्कर लग जाने के बाद मारपीट हो गया। लेकिन यह मारपीट थोड़े देर के बाद सांप्रदायिक रंग लेने लगा। अरगोड़ा थाना में एक पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। फिर यह मामला शांत हो गया। लेकिन रविवार की सुबह हरमू बाजार मंदिर के पास फिर भीड़ जमा हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दुकानों को बंद करा दिया। मौके पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया। हो हल्ला से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धार्मिक नारे लगने लगे। अब मारपीट का मुद्दा मांस-मछली के दुकान पर चला गया। लोग कहने लगे मंदिर के पास मांस-मछली का दुकान लगने नहीं देगे। सब एक हो जाओ, नेताओं से कुछ नहीं होगा। हमलोगों को ही कुछ करना पड़ेगा। भीड़ से इस तरह की बातें होने लगी। फिर एक जगह इक्ठ्ठा होकर मीटिंग करने लगे। नतीजा ये निकला की मंगलवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाने पर फैसला हुआ।

    मामला क्या है

    शनिवार की रात हरमू बाजार में रात लगभग 9 बजे एक स्कूटी व रोड के पास खड़ी मोटर साइकिल में टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे की मांग को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगा। फिर यह तू-तू मैं-मैं मारपीट में बदल गया। मोटरसाइकिल सवार के लोग इकट्ठा हो गए। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए अरगोड़ा थाने का घेराव कर दिया।भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने मारपीट करने वालों पर एफआईआर की और कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर हरमू बाजार इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई। स्थिति शांतपूर्ण और नियंत्रण में था। लेकिन रविवार को फिर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। हांलिक पुलिस ने मामले को पूरी तरह से शांत करा दिया।

    News Box Bharat latest news

    argoda thana bjp Congress jmm sp ranchi ssp ranchi
    Previous Article‘पहाड़ से निकल रहा खून’ ! आखिर क्या है मामला
    Next Article महाराष्ट्र में “पवार” पॉलिटिक्स | अजित पवार बनें डिप्टी सीएम

    Explore More

    May 14, 20264 Mins Read

    प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता

    May 13, 20262 Mins Read

    नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.