Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»सांसद निशिकांत दूबे को कांग्रेस से डर सता रही है, इसलिए ED का सहारा ले रहे: राकेश सिन्हा
    Latest

    सांसद निशिकांत दूबे को कांग्रेस से डर सता रही है, इसलिए ED का सहारा ले रहे: राकेश सिन्हा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 10, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। बीजेपी सांसद सांसद निशिकांत दूबे का देवघर में दिए गये बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव के घर आयकर एवं ईडी का छापा पूरी तरह राजनीत से प्रेरित है। यह 2024 के चुनाव की तैयारी का हिस्सा है। क्योंकि जिस प्रकार सांसद प्रेस के माध्यम से ईडी के अधिकारियों को निर्देश दिया है, यह साफ प्रतीत होता है कि निशिकांत दूबे एवं पूरी भाजपा में बेचैनी किस प्रकार हावी है। निशिकांत दूबे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि विधायक प्रदीप यादव के यहां छापे के उपरांत 2.12 लाख एवं 12 हजार मात्र रुपए मिला था, जो विधायक का आय का हिस्सा है। लेकिन सांसद निशिकांत दूबे को कांग्रेस से डर सता रही है कि कहीं 2024 में राज्य में उनका कुनबा पूरी तरह से साफ न हो जाए। इसलिए कांग्रेस के विधायक के साथ कुछ कतिपय लोगों के साथ सांसद संबंध स्थापित कराने की ईडी पर दबाव बना रहे हैं।

    अपने आप को ईमानदार साबित करने के लिए दिन भर लगे रहते है

    सिन्हा ने कहा कि निशिकांत दूबे अपने आप को ईमानदार साबित करने के लिए दिन भर लगे रहते है उन्हें यह बताना चाहिए कि 40 करोड़ का सांसद फण्ड विवाह मंडप बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को दिया। लेकिन आज तक एक भी विवाह मंडप नहीं बना। इसकी जांच होनी चाहिए। निशिकांत दुबे की पूरी पोल खुल जाएगी। सिर्फ कांग्रेस और कांग्रेस के विधायकों को बदनाम करने की जो राष्ट्रीय साजिश चल रही है, उसी साजिश का हिस्सा प्रदीप यादव को भी बनाया गया है। ताकि उनकी छवि को बदनाम किया जा सके। क्योंकि जनता अब भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है। महंगाई, देशव्यापी बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, भाजपा सांसद के अत्याचार से सिस्कती देश की बेटियां पर तो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का मुंह बंद है। लेकिन कांग्रेस के विधायक को बदनाम करने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। राकेश सिन्हामहासचिव सह प्रवक्ताप्रदेश कांग्रेस कमिटी।

    Previous Articleअपर बाजार: बकरी बाजार में अस्थाई तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा जल्द बहाल होगी
    Next Article बहादुरी व ईमानदारी से काम करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को सम्मान दिया गया

    Explore More

    June 26, 20261 Min Read

    UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 23, 20261 Min Read

    आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.