Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद | 10 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद | भारत में कब हो सकती है ईद
    Latest

    सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद | 10 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद | भारत में कब हो सकती है ईद

    News Box BharatBy News Box BharatApril 8, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। ईद उल-फित्र के चांद का बेसब्री से इंतजार मुसलमानों का रहता है। सउदी अरब में इसको लेकर आज यानी सोमवार को चांद देखने को लेकर शाम से ही इंतजाम किया गया था। बड़े बड़े टेलिस्कोप से चांद देखने की कोशिश की गई। लेकिन पूरे गल्फ में कहीं भी ईद उल-फित्र का चांद नजर नहीं आया। इस बीच सोशल मीडिया X पर हरमेन नाम के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा है। इस हिसाब से सऊदी अरब में ईद उल-फित्र बुधवार यानी 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। अब भारत में भी चांद देखने को लेकर बेसब्री से हर कोई इंतजार करेगा। सउदी में बुधवार को ईद होने के हिसाब से भारत में गुरुवार यानी 11 अप्रैल 2024 को ईद उल-फित्र हो सकती है।

    ईद उल फित्र का चांद देखने की अपील 

    वहीं, इमारते शरीया व एदार ए शरीया ने भी झारखंड में चांद देखने की अपील लोगों से की है। एदार ए शरीया के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 9 अप्रैल 2024 को माहे रमजानुल मुबारक 1445 हिजरी की 29 तारीख है, जिसमें ईद उल फित्र का चांद नजर आने की संभावना है। सभी धार्मिक कार्यक्रम व इबादतें चांद की तारीख के अनुसार सम्पन्न होते हैं। अत:चांद देखने की भर पूर कोशिश करें। अगर कहीं चांद नजर आ जाए तो दारुलकजा एदार ए शरीया झारखंड इसलामी मरकज हिंदपीढ़ी रांची को सुचित करें। साथ ही अपने सम्बंधित जिला में कायम जिला या क्षेत्रीय रूयते हेलाल केंद्र के जिम्मेदार आलिमे दीन को खबर करें। ताकि जरूरत पड़ने पर शरई शहादत हासिल की जा सके। 9 अप्रैल को चांद देखने के लिए काजीयाने शरीयत व उलेमा ए केराम दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा डोरंडा रांची में मौजूद रहेंगे। चांद देखने के लिए एदार ए शरीया झारखंड ने राज्य भर में बड़ी व्यवस्था की है।

    eid eid 2024 eid mubarak eid mubarak image eid mubarak wishes
    Previous ArticleIPL 2024 : मुंबई जीता | लखनऊ की लगातार तीसरी जीत
    Next Article IPL 2024 :‌ चेन्नई ने कोलकाता का विजय रथ रोका

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.