Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»पिता के बाद बेटे को कमान: Mojtaba Khamenei बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर
    Breaking News

    पिता के बाद बेटे को कमान: Mojtaba Khamenei बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 9, 2026Updated:March 9, 20262 Mins Read
    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई
    ईरान में बड़ा सत्ता परिवर्तन
    Buy Ad Space

    Iran-Israel War : ईरान में सत्ता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Mojtaba Khamenei को ईरान का नया सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) चुना गया है। वे ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के दूसरे बेटे हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। उनका चुनाव ईरान की धार्मिक संस्था Assembly of Experts ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस संस्था ने “निर्णायक वोट” के आधार पर उन्हें यह पद दिया है और देश के लोगों से एकजुट रहने तथा नए नेतृत्व का समर्थन करने की अपील की है। मोजतबा खामेनेई ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा और न ही वे किसी सार्वजनिक वोट के जरिए सत्ता में आए हैं। हालांकि, पिछले कई दशकों से वे सत्ता के अंदरूनी दायरे में काफी प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। उनके संबंध ईरान की शक्तिशाली सैन्य संस्था Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से भी मजबूत बताए जाते हैं।

    क्यों चर्चा में है यह फैसला

    मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाए जाने की खबर इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इससे ईरान में एक तरह का पारिवारिक सत्ता हस्तांतरण (डायनेस्टी) बन सकता है। कुछ लोग इसे उस दौर से तुलना कर रहे हैं जब ईरान में Mohammad Reza Pahlavi का राज था, जो Iranian Revolution से पहले की राजशाही थी।

    लोगों से की गई अपील

    Assembly of Experts ने अपने बयान में ईरान के लोगों, खासकर विश्वविद्यालयों और धार्मिक संस्थानों के बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे नए नेतृत्व के प्रति निष्ठा दिखाएं और देश में एकता बनाए रखें। इस बीच ईरान के कानून के अनुसार तीन सदस्यों की एक अंतरिम परिषद शासन संभाल रही है। इसमें धर्मगुरु Alireza Arafi, न्यायपालिका प्रमुख Gholam-Hossein Mohseni-Ejei और राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian शामिल हैं। ईरान के संविधान के मुताबिक 88 सदस्यों वाली धार्मिक संस्था Assembly of Experts को ही नए सुप्रीम लीडर की घोषणा करने का अधिकार है, , सोर्स अल जजीरा।

    Ali Khamenei Assembly of Experts Iran Iran Leadership Change Iran news Iran Politics Iran Supreme Leader IRGC Iran Mojtaba Khamenei
    Previous Articleझारखंड में LPG सिलेंडर महंगा
    Next Article प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Explore More

    October 27, 20262 Mins Read

    जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव

    October 21, 20263 Mins Read

    जेफ्री एपस्टीन के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; मुलाकातों पर मांगा जवाब

    September 28, 20263 Mins Read

    बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; 5 दिन के वर्किंग वीक समेत मांगों पर बनी सहमति

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.