Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»फुल एक्शन मोड में मंत्री चमरा लिंडा : संवेदक का भुगतान रोकें और काली सूची में डालें
    Latest

    फुल एक्शन मोड में मंत्री चमरा लिंडा : संवेदक का भुगतान रोकें और काली सूची में डालें

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 23, 2024Updated:December 23, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सुदूर-दुर्गम क्षेत्रों में टेली मेडिसीन की सुविधा उपलब्ध करें

    रांची। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माननीय मंत्री चमरा लिण्डा ने आज मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंत्री ने आनेवाले समय के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश आदिवासी कल्याण आयुक्त को दिया। चमरा लिण्डा ने कहा कि आदिवासियों, दलितो और पिछड़ों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ टीम वर्क में काम करते हुए हम उस लक्ष्य को हासिल करें, जो हमें सुकून दे सके।

    योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र लाभुक तक पहुंचाएं

    बैठक में मंत्री चमरा लिण्डा ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे कई महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि एसटी, एससी के कल्याणार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति का गंभीरता पूर्वक आकलन कर सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभुकों को मिले, इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएं।

    संवेदक का भुगतान रोकें

    मंत्री ने विगत दिनों गुमला जिला के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर जिला कल्याण कार्यालय द्वारा निष्पादित निविदा के तय मानकों के अनुरूप राशन एवं बैग-जूता आदि की आपूर्ति को गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाये जाने पर दोषी संवेदकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए भुगतान पर रोक और संवेदक को काली सूची में डालने का निदेश गुमला जिला प्रशासन को दिया है। साथ ही विभागीय मंत्री ने बताया कि गुमला जिला के कई विद्यालयों में भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुरूप नहीं था, दूध और फल की आपूर्ति नहीं हो रही है। आदिवासी कल्याण आयुक्त ने तत्काल जिला कल्याण पदाधिकारी को जांच करने और स्पष्टीकरण तीन दिनों के भीतर समर्पित करने का निदेश दिया ।

    157 करोड़ रुपए विमुक्त करने का प्रस्ताव अनुमोदित

    चमरा लिण्डा ने कहा कि मुख्यालय एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप हो रहा है। मंत्री ने कहा कि आदिवासियों के लिए चल रही योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करें। मंत्री ने आज वित्त विभाग से पिछड़ी जाति के लम्बित 2023-24 सत्र के पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 157 करोड़ विमुक्त किए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर वित्त विभाग विभाग भेजने का निदेश दिया। कहा कि आदिवासियों, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की सुविधा रांची और दिल्ली में प्राप्त हो इसके लिए योजना तैयार की जाए। मंत्री ने कहा कि सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में टेली मेडिसीन की भी सुविधा शुरू की जाए इसके लिए भी योजना तैयार की जाए।

    आदिवासी हेल्थ एटलस तैयार किया जाए

    मंत्री ने कहा कि आदिवासी की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कल्याण विभाग की योजना महत्वपूर्ण है। पूरे राज्य में आदिवासी हेल्थ एटलस तैयार किया जाए। इससे उनके लिए स्वास्थ्य योजना तैयार की जा सकेगी। सभी ग्रामीण कल्याण अस्पतालों में सिकल सेल के उपचार की पूर्ण व्यवस्था बहाल की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि कल्याण विभाग संचालित विद्यालयों के बच्चों को राज्य के भीतर और पूरे देश में ’एक्सपोजर विजिट’ कराया जाए। कहा कि 2024-25 शक्षणिक सत्र के लिए आदिवासी और अनुसूचित जाति के लिए राशि की उपलब्धता के आधार पर छात्रवृत्ति वितरण मार्च 2025 तक पूर्ण किया जाए।

    साईकिल वितरण नामांकन के साथ ही सम्पन्न करें

    चमरा लिण्डा ने निर्देश दिया कि अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अगस्त-सितम्बर तक छात्रवृत्ति वितरण पूर्ण हो इसके लिए कार्या योजना तैयार की जाए। सत्र 2025-26 में साईकिल वितरण का कार्य बच्चों के नामांकन के साथ पूरा किया जाए, ताकि पूरे सत्र बच्चे उसका उपयोग कर सकें।

    Minister Chamra LInda
    Previous Articleउद्योग विभाग की समीक्षा : विभाग अंतर्गत रिक्त पदों को भरने हेतु जल्द उठाये जाएंगे कदम
    Next Article पॉलिटिक्स : कांग्रेस सत्ता के बिना बिन पानी की मछली की तरह छटपटा रही है : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

    Explore More

    September 11, 20263 Mins Read

    हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पलाश दीदी कैफे से महिलाओं को रोजगार, रांची में खुला नया केंद्र September 11, 2026
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.