
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक काली मर्सिडीज कार से हुई टक्कर के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। राजेंद्र चौक पर हुए इस हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
आरोप है कि बाइक सवार युवक को टक्कर लगने के बाद विवाद बढ़ गया और युवक कार के बोनट पर फंस गया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां काफी बहस भी हुई।
हालांकि बाद में पीड़ित परिवार ने बड़ा दिल दिखाते हुए आरोपी अधिवक्ता को माफ कर दिया। पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी, जिसके बाद बिना किसी मुआवजे के आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, लेकिन कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर यह घटना कई सवाल जरूर छोड़ गई है।
