Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बोकारो में जगरनाथ महतो के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज | डुमरी में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
    News

    बोकारो में जगरनाथ महतो के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज | डुमरी में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 7, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    हेमंत सोरेन ने 292 करोड़ 54 लाख 23 हजार रुपए की 62 योजनाओं की दी सौगात

    मुख्यमंत्री ने 11186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तारानारी, चंद्रपुरा, बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड बदल रहा है। बदलाव का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा नहीं हो जाता। सीएम ने तारानारी में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। यह कॉलेज दिवंगत जगरनाथ महतो जी के नाम नाम पर होगा। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, आवासीय बालिका विद्यालय और आईटीआई कॉलेज के अलावा नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर एक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड को एक सशक्त और मजबूत राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत बनेगा,  जब राज्य मजबूत होगा और राज्य की मजबूती के लिए गांव का मजबूत होना बेहद जरूरी है।  इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। किसानों और मजदूरों के हित को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

    अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बना रहे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की भूमि रही है। देश की आजादी के खातिर यहां के कई वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी तो अलग झारखंड राज्य के संघर्ष में भी हजारों हजार लोग वर्षों तक आंदोलन करते रहे ।अब हमें अपने वीरो – शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है और इस दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो। युवा पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ा हो सके। इसके लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संबल देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का  पहला राज्य है, जो विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है । उन्होंने कहा कि आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखें। आपकी पढ़ाई से लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के लिए सरकार सारा खर्च देगी।

     राज्य में बारिश और बुवाई पर पूरी नजर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष भी  सुखाड़ की स्थिति पैदा हुई । इस वर्ष भी अपेक्षा के अनुरूप बारिश अब तक नहीं हुई है ऐसे में एक बार फिर सुखा की आशंका बन सकती है ऐसे में राज्य में हो रही बारिश और फसलों की बुवाई का लगातार आकलन कर रहे हैं और जल्द ही किसानों के हित  में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में फलदार पौधे लगाएं।

     हरा राशन कार्ड धारियों को खुले बाजार से अनाज खरीद कर दे रहें हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने बल पर 15 लाख से ज्यादा हरा राशन कार्ड धारियों को खुले बाजार से अनाज खरीद कर उनके बीच वितरित कर रही है। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों ,दिव्यांगों और परित्यक्ताओं को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। हड़िया- दारू बेचने वाली महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा रहा है । सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को पढ़ाई के लिए सरकार राशि उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जो समाज के विभिन्न वर्गों और तबकों के विकास को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।

    कई योजनाओं की मिली सौगात

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 292 करोड़ 54 लाख 23 हजार रुपए की 62 योजनाओं की सौगात बोकारो जिले वासियों को दी। इसमें 18 करोड़ 14 लाख 33 हजार रुपए की  37 योजनाओं का उद्घाटन और  274 करोड़ 39 लाख 90 हजार रुपए की 25 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, 11186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), विधायक जयमंगल सिंह,  मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , डीआईजी कन्हैया लाल मयूर पटेल और बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

    alamgir alam baby devi bjp Congress hemant soren jaymangal singh jmm mithilesh thakur rajesh thakur
    Previous Articleसरकार फिलहाल गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं करेगी
    Next Article एदलहातू के बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल रणविजय सिंह पुलिस की गिरफ्त में

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.