Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वर्ल्ड एथलेटिक्स वॉक के फिनिश लाइन पर रिंग लेकर बैठा था प्रेमी, यूं किया प्रपोज | देखें वीडियो
    News

    वर्ल्ड एथलेटिक्स वॉक के फिनिश लाइन पर रिंग लेकर बैठा था प्रेमी, यूं किया प्रपोज | देखें वीडियो

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 25, 2023Updated:August 25, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    Love's not a competition, but 🇸🇰's Dominik Černý and Hana Burzalova are winning today 🥰

    What a moment after the 35km race walk finish 🙌#WorldAthleticsChamps pic.twitter.com/LUHQStQ2Uq

    — World Athletics (@WorldAthletics) August 24, 2023

    दोनों ने एक-दूसरे को चूमा… हना को अंगूठी पहनाई और बाहों में उठा लिया

    रांची।वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की महिला एथलीट 35 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने के बाद फिनिश लाइन पर पहुंचने वाली थी कि घुटनों पर आते एक शख्स को देखकर उसकी थकान छू मंतर हो गई। उसकी स्पीड बढ़ गई। जितना जल्दी हो सके फिनिश लाइन तक पहुंचना चाहती थी। मानों फिनिश लाइन पर गोल्ड मेडल रखा हुआ है। कैमरे का पूरा फोकस दोनों पर आ गया था। और जैसे ही वह फिनिश लाइन पर पहुंची तो लगभग उछलते हुए उस शख्स के गले जा लगी। महिला एथलीट जिसके गले मिली वह पुरुष उन्हीं की टीम का एथलीट था और रिंग हाथ में लिए फिल्मी अंदाज में प्रपोज कर रहा था। स्लोवाकिया के रेस वॉकर डोमिनिक चेर्नी और हना बुरजलोवा की। बुडापेस्ट में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 35 किलोमीटर की वॉक के बाद जब हना फिनिश लाइन पर पहुंचे तो डोमिनिक उनका रिंग हाथ में लिए घुटनों पर आकर प्रपोज कर रहे थे। हना ने अपनी घड़ी को बंद करने के बाद- हां कहा! इस पर खुश चेर्नी खुशी से हवा में हाथ मारते हुए जश्न मनाते लगे। दोनों ने एक-दूसरे को चूमा। हना को अंगूठी पहनाई और बाहों में उठा लिया। इस दौरान वे कई बार एक-दूसरे को बाहों में लिए चूमते दिखे।

    शादी के लिए अभी कोई योजना नहीं

    चेर्नी ने बताया कि उनके इस सरप्राइज प्रपोजल को ओलिंपिक से प्रेरणा मिली थी। उन्होंने कहा कि हम ओलिंपिक से एक साथ हैं। मुझे लगता है कि यह सही समय था। इस रोमांटिक कपल को अगले साल पेरिस 2024 खेलों से पहले कुछ जश्न मनाने का मौका भी मिल सकता है। इस कपल ने कहा कि शादी के लिए अभी कोई योजना नहीं है, हो सकता है हम दो दिन पहले ही तय करें और शादी कर लें। हमें अप्रत्याशित चीजें करना पसंद है। पेरिस ओलिंपिक में शायद हम चेर्नी परिवार के रूप में शुरू करेंगे। जब यह कपल सगाई के जश्न में डूबा हुआ था तो स्टेडियम में बैठे फैंस शोर मचाकर उनकी इस लव स्टोरी को गुडलक कह रहे थे। चेर्नी पुरुषों की दौड़ में 19वें स्थान पर रहे। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2:32:56 टाइम रहा। बुरजलोवा ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय 3:02:47 में 28वें स्थान पर रेस समाप्त की।

    World Athletics Walk 2023
    Previous Articleझारखंड के 3 आईएएस अधिकरियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई
    Next Article बिग ब्रेकिंग: ट्रेन में आग लगने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.