

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने मंत्री आलमगीर आलम दिल्ली रवाना
रांची। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए है। विभिन्न राजनीतिक दल ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल दिए हैं। इस बीच कांग्रेस आज यानी बुधवार को कांग्रेस भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन करेगी। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और गोवा के उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी। रात तक उम्मीदवारों के नाम का एलान भी हो जाएगा। कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की 7 लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें उसने 195 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। CWC की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज झारखंड से उम्मीदवारों के नामों का एलान रात तक संभवत: हो जाएगा। कांग्रेस व झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस 6 व झामुमो 5 सीट पर लोकसभा का चुवान लड़ेगी। एक-एक सीट रााजद व माले को दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजद अब किसे टिकट देता है यह उसके पार्टी का निर्णय होगा। लेकिन पलामू सीट को लेकर महागठबंधन की ओर से पहले ही फाइनल कर दिया गया है। आलमगीर आलम ने कहा कि निश्चित ही इस बार बदलाव आएगा। बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त है। बेरोजगारी चरम पर है। झारखंड में भी महागठबंधन 2019 के चुनाव सेे बहुत ही अच्छा परिणाम देगी।
7वीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों को टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 7वीं लिस्ट में 5 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ की सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से मेनका सिंह देवी, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी) से बिजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि तमिलनाडु की मयिलादुथुराई सीट से एडवोकेट आर सुधा को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में राजस्थान और तमिलनाडु के 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।
पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग
इलेक्शन कमीशन ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव सात चरणों में होंगे और सभी सीटों के लिए मतों की गिनती 4 जून को होगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल और आखिरी चरण के 1 जून को वोटिंग होगी। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।