

पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में गई
रांची। बिहार में लोकसभा 2024 की 40 सीटों के बंटवारे को लेकर आरजेडी, कांग्रेस और वामदल के बीच सीट शेयरिंग हो गई ।शुक्रवार (29 मार्च) को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई। आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिली है। वहीं, वाम दल को 5 सीट मिली है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच फंसी पूर्णिया सीट यह लालू यादव की पार्टी ही रखेगी।
आरजेडी की 26 सीट
औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सीवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज
कांग्रेस की 9 सीट
किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, महाराजगंज
वाम दल की 5 सीट
भाकपा-माले (लिबरेशन) को 3 सीट- आरा, काराकाट, नालंदा
सीपीआई को बेगूसराय
सीपीएम को खगड़िया
