Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»Legends League Cricket : वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का प्लेइंग-11 में नाम ही नहीं | लेकिन बैटिंग करने आए और 38 रन बनाए | मगर उनकी टीम हार गई
    Sport

    Legends League Cricket : वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का प्लेइंग-11 में नाम ही नहीं | लेकिन बैटिंग करने आए और 38 रन बनाए | मगर उनकी टीम हार गई

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 21, 2023Updated:November 21, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    मणिपाल ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 10 रन से हराया

    न्यूजीलैंड के रॉस टेलर व श्रीलंका के सनत जयसूर्या कमेंटेटर की भूमिका में रहे

    रांची। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे मैच में मणिपाल टाईगर्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 10 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मणिपाल की टीम ने गुजरात जाएंट्स को 174 रनों की चुनौती दी। लेकिन टीम अच्छी पोजीशन में रहते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। टीम के लिए साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने 56 रन बनाए, लेकिन टीम जीत नहीं सकी। मैच का सबसे इंट्रेस्टड पल तब आया जब गुजरात जाएंट्स की ओर से वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ओपनिंग बल्लेबाजी करने आ गए। सभी दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। क्योंकि क्रिस गेल का प्लेइंग-11 में नाम ही नहीं था और खेलने आ गए। हालांकि सभी गेल के बैटिंग करने आने पर खुश ही हुए। गेल ने 38 रनों की पारी खेली। लेकिन टीम जीत नहीं सकी। मणिपाल की ओर से प्रवींद्रा अवाना ने 4 विकेट हासिल किए।मैन ऑफ द मैच चुना गए। बता दें कि जब गुजरात टीम मैदान में फिल्डिंग करने आई थी तो क्रिस गेल नहीं थे न ही उनका नाम प्लेइंग-11 में था। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर व श्रीलंका के सनत जयसूर्या कमेंट्री कर लोगों का मनोरंजन किए।

    मसकजादा ने ताबड़तोड 37 रन बनाए

    मणिपाल टाईगर्स ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे लीग मैच में गुजरात जाएंट्स को 174 रनों की चुनौती दी है। गुजरात जायंट्स के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सजग शुरुआत के बावजूद भी 24 के टीम स्कोर पर मणिपाल टाईगर्स के सलामी बल्लेबाज चडविक वाल्टन (17), रायद एमरिट द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हुये। इसके बाद हेमिल्टन मसकजादा ने अपने आक्रमक तेवर दिखाते हुये रन गति तेज की। बॉलिंग अटैक पर लाये गये रजत भाटिया ने कप्तान पटेल के फैसले का सार्थक बताते हुये खतरनाक दिख रहे मसकजादा को सातवे ओवर में पवेलियन की राह दिखाई, जिससे स्कोर 66/2 हुआ। मसकजादा ने 18 गेंदो पर दो छक्के और पांच चौक्कों की मदद से ताबड़तोड 37 रन बनाए।

    रजत ने की अच्छी गेंदबाजी

    रजत यहीं नहीं थमें और अगले ही ओवर में सैट बल्लेबाज कप्तान रोबिन उथप्पा (23) को चलता किया जिससे स्कोरकार्ड 83/3 पर टिका।  दूसरे छोर पर बॉलिंग अटैक पर आये सर्बजीत लड्डा ने भी रजत भाटिया का बखूबी साथ निभया और दोनो पूर्व दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने विपक्ष की रन गति को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रहे । इसी बीच लड्डा ने 91 के टीम स्कोर पर कोलिन डी ग्रेंडहोम (8) का विकेट चटकाया। रजत ने अपने इसी स्पैल के तीसरे ओवर और पारी के 13वें ओवर में कायल कोटज्र (9) को बोल्ड कर आधी टीम को 104 पर संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। अपने पहले ही ओवर में महंगे साबित हो रहे जॉनसन ने अमितोस (6) को बोल्ड कर संतोष जाहिर किया। दूसरे छोर पर थिसारा परेरा अपने रौद्र रूप में बल्लेबाजों की धुनते रहे । चौधरी ने भी परेरा (17 गेंदों पर 32 रन) को बोल्ड कर स्कोर 145/7 किया। ट्रेंट जॉनसन ने हरभजन सिंह (3) को अपना दूसरा शिकार बनाया। नाबाद इमरान खान (16) और प्रवीण कुमार (7) के साथ मणिपाल टाइगर ने निर्धारित बीस ओवर्स में 1738 रन जुटाये। रजत भाटिया (3/31) ने सर्वाधिक तीन विकेट लिये जबकि ट्रेंट  जॉनसन (2/33) ने दो को शिकार बनाया।

    Legends League Cricket 2023
    Previous Articleमणिपुर के कांगपोकली में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में 2 की मौत | ‘आपातकालीन बंद’ का एलान
    Next Article आज हेमंत सोरेन जेएमएम पदाधिकारियों । जिलाध्यक्षों । जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे

    Explore More

    October 5, 20262 Mins Read

    भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले JSCA में सुरक्षा चाक-चौबंद, ADG ने लिया तैयारियों का जायजा

    October 4, 20264 Mins Read

    भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले रांची में हाई अलर्ट! एयरपोर्ट से JSCA तक सुरक्षा का कड़ा घेरा

    October 1, 20262 Mins Read

    Ranchi में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, 5-6 अक्टूबर को मिलेंगे मैच के टिकट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.